Mahira Khan Husband: आखिर कौन हैं माहिरा खान के शौहर सलीम करीम? जिससे रईस एक्ट्रेस ने रचाई दूसरी शादी

फिल्म रईस की एक्ट्रेस माहिरा खान ने दूसरी शादी कर ली। उनकी शादी की फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने बिजनेसमेन सलीम करीम को अपना हमसफर चुना है। आइए जानते हैं कि ये कौन हैं।

Who is Mahira Khan Husband Salim Karim: शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में नजर आई पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान लंबे समय से अपने बॉयफ्रेंड सलीम करीम को डेट कर रही थीं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। जी हां रविवार को माहिरा खान ने बिजनेसमेन सलीम करीम से शादी कर ली। दोनों की वेडिंग की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। चलिए जानते हैं कि सलीम करीम कौन हैं और वह क्या करते हैं?

बता दें कि माहिरा खान की ये दूसरी शादी है। वह सलीम करीम के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थीं। दोनों लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। अब कपल ने शादी कर एक दूसरे को अपना हमसफर चुन लिया है। एक तरफ जहां माहिरा खान पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस हैं वहीं उनके पति सलीम करीम का इंडस्ट्री से कोई लेना देना नहीं है।

Mahira Khan

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम करीम पाकिस्तान के नाम बिजनेसमेन हैं। वह सिम्पैसा के सीईओ हैं ये कंपनी लोगों को सुविधा देती है कि वह सिम के माध्यम से पैसों का भुगतान कर सकें। ये फैसिलिटी कंपनी 15 अन्य देशों में देती है। वह बेहतरीन बिजनेसमेन होने के साथ-साथ एक प्रोफेशनल डीजे भी हैं।

जानकारी के मुताबिक, सलीम और माहिरा खान की पहली मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी। दोनों का रिलेशनशिप साल 2017 में शुरू हुआ था। एक्ट्रेस ने हमेशा से अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। इसके बाद एक्ट्रेस ने सलीम से साल 2019 में गुपचुप सगाई कर ली थी। इससे पहले माहिरा खान का साल 2015 में अपने पहले पति से तलाक लेकर अलग हो गईं।

बता दें कि, माहिरा खान ने साल 2007 में पहली शादी की थी। एक्ट्रेस का निकाह निर्माता और निर्देशक अली अस्करी से हुआ था। दोनों का रिश्ता अच्छा खासा चल रहा था साल 2009 में बेटे को जन्म लिया। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच खटपट होने लगी थी और साल 2015 में तलाक लेकर अलग हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+