कौन हैं संजय लीला भंसाली की भांजी Sharmin Segal? खराब एक्टिंग के लिए हुईं ट्रोल, बचपन में हुईं थी बुली
Who Is Sharmin Segal: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भँसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। ये ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में डायरेक्टर की भांजी शर्मिन सहगल ने आलमजेब का रोल निभाया है जिन्हें उनकी एक्टिंग के लिए लगातार ट्रोल किया जा रहा है।
हीरामंडी में तमाम सितारों ने अपनी भूमिका निभाई है। सबसे ज्यादा फैंस मनीषा कोइराला की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सेहगल की लोग खूब आलोचना कर रहे हैं। जिसकी वजह से उन्होंने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर शर्मिन सहगल कौन हैं।

आपको बता दें कि, शर्मिन सहगल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म मलाल से की थी। इस फिल्म से उन्होंने लाखों लोगों को दिल जीता था। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिल पाई थी। मलाल के बाद शर्मिन ने अतिथि भूतों भव: में भी काम किया है। लेकिन ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। उन्होंने अभी तक अपने करियर में बहुत कम फिल्में की है। इससे पहले संजय लीला भंसाली को शर्मिन ने बाजीराव मस्तानी में असिस्ट किया था।
बहुत कम लोग जानते होंगे कि, शर्मिन सहगल संजय लीला भंसाली की बहन और फिल्म एडिटर बेला सहगल की बेटी हैं। उनके पिता का नाम दीपक सहगल है। इस लिहाज से संजय लीला भंसाली रिश्ते में उनके मामा लगते हैं। इतना ही नहीं शर्मिन का दिग्गज एक्ट्रेस रेखा से भी खास कनेक्शन है। दरअसल, शर्मिन के दादा और फिल्म डायरेक्टर मोहन सहगल ही थे जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रेखा को लॉन्च किया था।
शर्मिन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि जब वह 17 साल की थी तो उन्हें डॉक्टर बनने में दिलचस्पी थी और वह एक्टर नहीं बनना चाहती थीं। लेकिन ज्यादा वजन होने की वजह से उन्हें स्कूल में बार-बार बुली किया जाता था। लड़के उन्हें देखकर हंसते थे औऱ मजाक उड़ाते थे। तभी एक्ट्रेस ने प्लान किया कि वह अब एक्टिंग में अपना करियर बनाएंगी।










Click it and Unblock the Notifications