इस एक्ट्रेस ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' के 6 करोड़ रुपये के ऑफर को मारी लात
Who is Elnaaz Norouzi? बिग बॉस 19 इस साल अगस्त के महीने से शुरू होने वाला है। शो को हमेशा की तरह सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। इसका प्रोमो में भी जारी हो चुका है। शो को शुरू होने में बहुत समय नहीं है। इसके बाद भी अभी तक इस शो से जुड़े हुए किसी कंटेस्टेंट का नाम ऑफिशियल रूप से सामने नहीं आया है। लेकिन अब एक एक्ट्रेस ने इस शो ठुकरा दिया है।
जिस एक्ट्रेस ने ये शो ठुकराया है, उसे मेकर्स मोटा पैसा भी ऑफर कर चुके हैं। बावजूद इसके उन्होंने ये शो ठुकरा दिया है। आइए इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि आखिर ये एक्ट्रेस कौन है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने बिग बॉस 19 का ऑफर ठुकराया है। मेकर्स ने उन्हें इस शो में शामिल होने के लिए 6 करोड़ रुपये की मोटी रकम भी ऑफर की थी। लेकिन एलनाज ने बिना कुछ सोचे-समझे ये ऑफर ठुकरा दिया है। दरअसल, उनके पास अभी कई अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं। दूसरी तरफ बिग बॉस भी उनके लिए एक बड़ा स्टेज है। फिर भी वो अपने करियर को छोड़ बिग बॉस में नहीं जाना चाहती हैं। उसकी वजह ये भी है कि आने वाले 2-3 महीने एलनाज के लिए बहुत बिजी और इंपॉर्टेंट हैं। इसलिए वो अपना फोकस फिल्मों में ही रखना चाहती हैं। बॉलीवुड के अलावा उनके पास हॉलीवुड के भी कई प्रोजेक्ट्स हैं। जिन्हें वो छोड़ना नहीं चाहती हैं।
ख़ैर एलनाज हाल ही में प्राइम वीडियो के रियलिटी शो द ट्रेटर्स में नजर आईं थी। हालांकि वो इसे जीत नहीं पाई थीं। इसके अलावा वो मस्ती 4 में भी नजर आने वाली हैं। वो लंदन में इसकी शूटिंग कर रही हैं। एलनाज एक ईरानी-जर्मन मॉडल हैं। जिन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज सेक्रेड गेम्स भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने 2018 की फिल्म निरहुआ चलल लंदन से अपना फिल्मी डेब्यू किया था।












Click it and Unblock the Notifications