कौन हैं कैटरीना कैफ को लहंगा पहनाने वालीं Dolly Jain? रिसेप्शन में साड़ी पहनाने के लिए लेंगी लाखों रुपए
मुंबई, 14 दिसंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल शादी के बाद अपना हनीमून मनाकर अब घर लौट आए हैं। आज यानी मंगलवार को पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर विक्की और कैटरीना को कैमरे में कैप्चर किया गया, हालांकि कपल ने खुद भी अपने फैंस और पैपराजी के लिए कुछ देर का समय निकाला। इन सब के बीच अब मुंबई में विक्की-कैटरीना के ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं, इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

शादी में कैटरीना के पहनाया था लहंगा
आपको जानकर हैरानी होगी की कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर को अपनी शादी के दिन जो लाल लहंगा पहना था, उसे उन्होंने नहीं बल्कि 'डॉली जैन' ने पहनाया था। जी हां, डॉली को बॉलीवुड की ड्रैपर क्वीन भी कहा जाता है, उनकी कस्टमर अंबानी फैमली से लेकर बड़ी-बड़ी बॉलीवुड हस्तियां हैं। कैटरीना ने शादी के लिए उन्हें लहंगा पहनाने की जिम्मेदारी डॉली को ही दी थी। इसके लिए डॉली ने मोटी फीस भी चार्ज की थी।

रिसेप्शन में कैटरीना को पहनाने वाली हैं साड़ी
अब खबर है कि विक्की-कैटरीना के रिसेप्शन में भी डॉली जैन ही एक्ट्रेस को साड़ी पहनाने वालीं हैं। नीता अंबानी से लेकर दीपिका पादुकोण तक को साड़ी पहना चुकीं डॉली जैन अब रिसेप्शन में कैटरीना कैफ को साड़ी पहनाने के लिए लाखों रुपए चार्ज करने वाली हैं। डॉली जैन का सड़ी पहनाने का अलग अंदाज और खासियत ही उन्हें फिल्म इंडस्ट्री और उद्योगपतियों के बीच इतना चर्चित बनाती हैं।

कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं कस्टमर
कैटरीना कैफ ने जब शादी के बाद सोशल मीडिया पर अपनी लहंगा पहने तस्वीर शेयर की तो फैंस ने उनकी खूबसूरती के खूब कसीदे पढ़े। हालांकि बहुत कम लोग ही जानते हैं कि कैटरीना कैफ को इतनी खूबसूरती से लहंगा पहनाने वालीं डॉली जैन ही थीं। डॉली ने श्रीदेवी, करिश्मा कपूर, सोनम कपूर समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लहंगा और साड़ी पहनाई है। अब वह रिसेप्शन में कैटरीना कैफ को साड़ी पहनाने को लेकर सुर्खियों में हैं।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है नाम
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि डॉली जैन का नाम दुनिया में सबसे तेज (फास्ट) साड़ी पहनने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज है। पहली बार में उन्होंने 80 तरह से साड़ी बांधकर रिकॉर्ड बनाया था, इसके बाद डॉली ने सिर्फ 18 सेकंड में ही साड़ी पहनकर अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी तो डॉली जैन की रेगुलर कस्टमर हैं।

अंबानी फैमिली को पहनाती हैं साड़ी
इतना ही नहीं, उन्होंने ईशा अंबानी को भी उनकी शादी में लहंगा और साड़ी पहनाई थी। अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को साड़ी और लहंगा पहनाने वाली भी डॉली ही हैं। बॉलीवुड में डॉली जैन के कस्टमर्स की बात करें तो लिस्ट बहुत लंबी है। सलमान खान की बहन अर्पिता को भी डॉली साड़ी पहना चुकी हैं। डॉली को करीब 325 अलग-अलग तरह से साड़ी पहनाना आता है।

कितना फीस चार्ज करती हैं डॉली?
अपने इस हुनर के लिए डॉली की फीस की बात करें तो आपको जरूर जानकर झटका लगेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉली जैन की स्टार्टिंग फीस 35 हजार रुपए से शुरू होती है और हाई प्रोफाइल शादियों और कार्यक्रमों में उनकी फीस लाखों रुपए तक पहुंच जाती है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैटरीना ने भी अपनी शादी में लहंगा पहनाने के लिए डॉली को मोटी फीस दी होगी।

रिसेप्शन के लिए कैटरीना देंगी लाखों रुपए!
अब रिसेप्शन में भी साड़ी पहनाने के लिए डॉली को लाखों रुपए की कीमत चुका सकती हैं। एक बार डॉली से पूछा गया था कि बॉलीवुड तक का सफर उन्होंने कैसे तय किया? इस सवाल के जवाब में उन्होंने खुद को बॉलीवुड में लाने के लिए पूरा श्रेय जानेमाने फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोलसा को दिया। सोनम कपूर से लेकर ऐश्वर्या राय तक कई एक्ट्रेसेस ने संदीप के स्टाइलिश डिजाइनर ब्लाउज पहने हैं।

पहले डॉली को खुद नहीं आती थी साड़ी बांधनी
डॉली का जन्म 1974 में हुई था, वह बेंगलुरु में पली बढ़ी हैं। वह शुरू से ही जीन्स टॉप पहनती थीं। एक समय था जब उन्हें खुद साड़ी बांधनी नहीं आती थी, हालांकि अब वह पर क्वीन के नाम से फेमस हैं। डॉली को जब पता चला कि शादी के बाद उन्हें ससुराल में सिर्फ साड़ी ही पहनना पड़ेगा, तब उन्होंने बकायदा साड़ी बाधने की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली। उसके बाद उन्हें इसे अपना प्रोफेशन ही बना लिया।
यह भी पढ़ें: हनीमून से लौटे विक्की-कैटरीना, पहली बार सामने आया दुल्हन के रूप में एक्ट्रेस का साफ Video












Click it and Unblock the Notifications