कौन हैं धनश्री वर्मा जिनसे तलाक ले रहे हैं युजवेंद्र चहल, डांसिंग-सोशल मीडिया से कमाए इतने पैसे
Dhanashree Verma Net Worth: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर तरफ धनश्री वर्मा की जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल लोग ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री कौन हौं जिनसे वो तलाक ले रहे हैं।
डांसर और कोरियोग्राफर के साथ डेंटिस्ट भी हैं धनश्री
आपको बता दें कि धनश्री वर्मा एक बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर होने के साथ साथ एक फेमस डेन्टिस्ट भी हैं। धनश्री टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में भी नजर आई थीं। धनश्री वर्मा इस डांस रिएलिटी शो के फाइनल तक पहुंची थीं। उन्होंने अपनी डांसिंग स्किल से लोगों को दीवाना बना दिया था।

धनश्री वर्मा यूट्यूब पर काफी फेमस हैं
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा यूट्यूब पर काफी फेमस हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। धनश्री ने अपनी ये पॉपुलैरिटी डांस कोरियोग्राफी से हासिल की है।
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं धनश्री वर्मा
धनश्री वर्मा कड़ी मेहनत के चलते ही आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बनी हैं। वह न सिर्फ एक बेहतरीन डांसर हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। धनश्री वर्मा की कुल संपति 3 मिलियन डॉलर यानी 25 करोड़ रुपये के आसपास है।
सोशल मीडिया से जमकर करती हैं कमाई
धनश्री वर्मा को लोग भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी के रूप में भी जानते हैं। धनश्री वर्मा अपने यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और कोरियोग्राफी के जरिए खूब कमाई करती हैं। धनश्री जल्द ही तेलुगू फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ले रहे हैं तलाक
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के एक करीबी ने बताया है कि कपल के तलाक की खबर सच है। करीबी के मुताबिक दोनों का तलाक तय है, बस औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
अलग-अलग आगे बढ़ने का फैसला
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के एक करीबी का कहना है- तलाक अपरिहार्य है और ये आधिकारिक होने में बस कुछ समय की बात है। उनके अलग होने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन ये स्पष्ट है कि कपल ने अपने जीवन को अलग-अलग आगे बढ़ाने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications