Vada Pav Girl: सड़कों पर वड़ा पाव बेच पहुंची बिग बॉस, अब खुद किया एक दिन की कमाई का चौंकाने वाला खुलासा?
Vada Pav Girl: महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड 'वड़ा पाव' इन दिनों दिल्ली की सड़कों पर तहलका मचा रहा है। यहां एक लड़की वड़ा पाव के स्टॉल के जरिए पलक झपकते ही सेलिब्रिटी बन गई।
मेहनत और संघर्ष से अपनी पहचान 'वड़ा पाव गर्ल' के रूप में बनाई और नामी रियलिटी शो बिग बॉस के ओटीटी-3 तक का सफर तय किया। खास बात यह है कि वड़ा पाव गर्ल की प्रतिदिन की कमाई, किसी प्राइवेट नौकरी के महीने की सैलरी को भी मात देती है। आइए जानते हैं वड़ा पाव गर्ल के बारे में सबकुछ...

कौन है वड़ा पाव गर्ल?
चंद्रिका दीक्षित, दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचने वाली एक प्रमुख महिला हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने अपने परिवार की मदद के लिए और अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए दिल्ली में वड़ा पाव बेचने का काम शुरू किया। दिल्ली की विभिन्न सड़कों पर, मुख्यतः भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में वड़ा पाव स्टॉल लगाकर कड़ी मेहनत से व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं।
चंद्रिका ने अपने जीवन में कई मुश्किलें झेलीं, जिसमें वित्तीय समस्याएं, परिवार की जिम्मेदारियां और समाज की चुनौतियां शामिल हैं। उन्होंने अपने व्यवसाय की शुरुआत छोटे पैमाने पर की, लेकिन उनकी मेहनत और स्वादिष्ट वड़ा पाव ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया। अब उनके स्टॉल पर नियमित ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है और वे दिल्ली में एक जाना-पहचाना नाम बन गई हैं।
कितना कमाती हैं प्रतिदिन?
दिल्ली में मुंबई के प्रतिष्ठित स्ट्रीट फूड वड़ा पाव को बेचकर रातों-रात मशहूर हुईं चंद्रिका हाल ही में अपने परिवार के साथ शो में हिस्सा लेने के लिए मुंबई पहुंचीं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार , बिग बॉस ओटीटी 3 के घर के अंदर, चंद्रिका ने वड़ा पाव बेचकर प्रतिदिन 40 हजार रुपए कमाने का खुलासा किया है। जिसने उनके कॉम्पिटिटर्स को अचंभे में डाल दिया है।
चंद्रिका ने बताई बिग बॉस ओटीटी 3 में आने की अहम वजह
लोगों की टिप्पणी को लेकर वड़ा पाव गर्ल ने कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। अक्सर, लोग दूसरों की कहानियों और संघर्षों के बारे में जाने बिना उनके जीवन पर टिप्पणी करते हैं... यह मेरे लिए बहुत मनोरंजक है, क्योंकि लोग मेरे बारे में कुछ भी जाने बिना इतनी जल्दी धारणा बना लेते हैं। मैं कभी किसी और के लिए ऐसा नहीं करती। आप लोगों को जाने बिना उन्हें कैसे जज कर सकते हैं?"
चंद्रिका ने यह भी बताया कि उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 3 में आने का प्रस्ताव क्यों स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि लोगों की यह धारणा है कि मैं बेहद असभ्य और गुस्सैल व्यक्ति हूं। बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी भागीदारी के साथ, मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि मैं सभी भावनाओं को चित्रित करूं और दर्शक मेरे व्यक्तित्व के विभिन्न रंगों को देखें। लोगों ने मुझे गुस्से में फूटते देखा है। हालांकि, वे मेरे गुस्से के पीछे के कारणों को नहीं जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications