कौन हैं दलजीत कौर की सौतन? तो क्या इस महिला के लिए निखिल पटेल ने एक्ट्रेस को छोड़ा, जानें क्या है सच
Dalljiet Kaur: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दलजीत कौर ने मार्च 2023 में केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी की थी। लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी और आखिरकार ये रिश्ता टूट गया है।
दलजीत कौर की पहली शादी
आपको बता दें कि दलजीत कौर ने पहली शादी टीवी एक्टर शालीन भनोट से की थी। कई साल शादीशुदा जिंदगी इन्जॉय करने के बाद, घरेलू हिंसा की वजह से दलजीत ने शालीन के साथ रिश्ता तोड़ लिया था। वहीं शालीन से तलाक के कुछ सालों बाद एक्ट्रेस की लाइफ में केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल की एंट्री हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली थी।

दूसरे पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
हालांकि इस बार, दलजीत का दिल और ज्यादा दुखी हुआ है क्योंकि उनके दूसरे पति निखिल ने न केवल उनके साथ रिश्ते से इनकार कर दिया है बल्कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी किया है। आइए आपको बताते हैं आखिर वो कौन महिला हैं जिसके लिए निखिल पटेल ने दलजीत कौर को छोड़ दिया है।
निखिल पटेल का जन्मदिन
गत 1 अगस्त 2024 को दलजीत कौर के पति, निखिल पटेल को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सफीना नजर के साथ भारत में देखा गया था। कथित तौर पर निखिल पटेल अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर अपना जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई पहुंचे थे। वहीं दलजीत ने अपने अलग हो चुके पति के बर्थडे पर अपनी शादी की कई तस्वीरों के साथ इमोशनल पोस्ट शेयर की थी।
निखिल पटेल की नई गर्लफ्रेंड की तस्वीरें हुईं वायरल
वहीं एक्स पति निखिल पटेल और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड की तस्वीरें देखकर दलजीत का दिल एक बार फिर से टूट गया था। आपको बता दें कि इससे पहले अपनी कई पोस्ट में दलजीत और निखिल एसएन (SN) शब्द का जिक्र कर चुके हैं, जिसके बाद लोग भी कंफ्यूज थे कि आखिर ये एसएन कौन हैं।
कौन हैं दलजीत कौर की सौतन
जानकारी के अनुसार एसएन सफीना नजर हैं। ऐसे में ये साफ है कि दलजीत कौर से उनका पति छिनने वाली सफीना नजर ही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सफीना नजर केन्या बेस्ड क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और साइकाइट्रिस्ट हैं। एफपीजे की एक रिपोर्ट के अनुसार सफीना केन्या में आगा खान हेल्थ बोर्ड की मेंबर भी हैं।
2023 में हुई थी दलजीत और निखिल की शादी
आपको बता दें कि, दलजीत कौर ने 18 मार्च 2023 को केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी की थी। दोनों ने बड़े ही धूमधाम से ये शादी की थी। शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर भी किए गए थे।
शादी के बाद केन्या शिफ्ट हो गई थीं दलजीत
वहीं शादी के बाद दलजीत कौर अपने बेटे जेडन के साथ केन्या शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि शादी के एक साल पूरा होने से पहले ही दलजीत निखिल को छोड़कर भारत लौट आई थीं। तब से वह पति से अलग ही रह रही हैं। दलजीत ने पति निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications