'बिग बॉस' में हिस्सा ले रही हैं राजस्थान की शकीरा, आखिर कौन हैं लोगों के दिलों पर राज करने वाली गोरी नागोरी?

सपना चौधरी और निक्की तंबोली के बाद अब इस बार बिग बॉस का हिस्सा गोरी नागोरी बनने जा रही हैं। ऐसे में उनका नाम खूब चर्चा में है।

मुंबई, 27 सितंबर: 'बिग बॉस 16' नए कंटेस्टेंट्स को लेकर काफी सुर्खियों में है। इस बार शो में मजेदार और एक से बढ़कर एक चेहरे देखने को मिलेंगे। वहीं पिछले कुछ समय से बिग बॉस के घर में रीजनल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े जाने-माने चेहरे भी हिस्सा ले रहे हैं। सपना चौधरी और निक्की तंबोली के बाद अब इस बार शो का हिस्सा गोरी नागोरी बनने जा रही हैं। ऐसे में उनका नाम खूब चर्चा में है। चलिये आपको बताते हैं कि गोरी नागोरी कौन हैं?

Recommended Video

    Bigg Boss 16: Gori Nagori की हो रही है शो में एंट्री ? | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    जाना-माना नाम हैं गोरी

    जाना-माना नाम हैं गोरी

    गोरी नागोरी का सपना चौधरी की ही तरह रीजनल इंडस्ट्री में अच्छा-खासा नाम है। राजस्थान का जाना-माना नाम गोरी नागोरी के लोग खूब दीवाने हैं। आज यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर वे छाई रहती हैं। गोरी के डांस मूव्स के लिए लोग पागल रहते हैं।

    बिग बॉस में लेंगी हिस्सा?

    बिग बॉस में लेंगी हिस्सा?

    गोरी का बिग बॉस में हिस्सा लेना ही इस बात का सबूत है कि वे राजस्थान में कितनी पॉपुलर हैं। उन्हें राजस्थान की शकीरा भी कहा जाता है। उनके डांस मूव्स इतने खतरनाक होते हैं कि अच्छे-खासे डांसर भी हैरान रह जाएं।

    तस्लीमा बानो है असली नाम

    तस्लीमा बानो है असली नाम

    बताते चलें कि राजस्थान में गोरी नागोरी के नाम से फेमस इस डांसर का असली नाम तस्लीमा बानो है। परिवार वाले हमेशा से ही उनके डांस के खिलाफ रहे। लेकिन जिद पर अड़ीं गोरी के परिवार वालों को भी आखिरकार मानना पड़ा।

    फैंस को मिला शानदार तोहफा

    फैंस को मिला शानदार तोहफा

    गोरी की लोकप्रियता कुछ ऐसी है कि वो अब बिग बॉस में हिस्सा लेने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि ये बात पक्की है कि नागोरी शो में हिस्सा लेने जा रही हैं। ऐसे में दर्शक बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री के लिए पलके बिछाए बैठे हैं।

    तगड़ी है फैन फॉलोइंग

    तगड़ी है फैन फॉलोइंग

    गोरी नागोरी हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के साथ भी स्टेज शेयर कर चुकी हैं। उनके शोज के लिए एडवांस में ही दर्शकों की भीड़ होने लगती है। वहीं उनके करीब से परफॉर्म करता देखने के लिए लोग बेहद एक्साइटेड रहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+