Ntin Desai: कौन हैं मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई? जिन्होंने फंदे पर लटककर दी जान, धोखाधड़ी का लगा था आरोप

Nitin Desai No More: बॉलीवुड जगत से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, अब तक बॉलीवुड के सेट डिजाइन करने वाले नितिन देसाई ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। लेकिन उनकी सुसाइड की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

नहीं रहे नितिन देसाई
खबर है कि बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई कर्जात के पास खालापुर रायगढ़ में बने स्टूडियो में मृत पाए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह काफी दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में आ गए थे। इसी वजह से उन्होंने आज यानि 2 अगस्त की सुबह एनडी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन है नितिन देसाई?

Nitin Desai

राष्ट्रीय पुरस्कार से हुए थे सम्मानित
आपको बता दें कि नितिन देसाई 'जोधा अकबर', 'देवदास' और 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में एक आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। यहां तक कि फिल्म देवदास के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा वह फिल्मों का निर्देशन करने के साथ-साथ फिल्में प्रोड्यूस भी कर चुके हैं।

डायरेक्टर के अलावा थे बेहतरीन एक्टर
नितिन देसाई को इंडस्ट्री में पूरे 20 साल हो चुके थे। उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार ईरानी, संजय लीला भंसाली से लेकर आशुतोष गोवारिकर जैसे बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया। हिंदी सिनेमा के अलावा उन्होंने कई साउथ फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। इसके अलावा वह एक बेहतरीन एक्टर भी थे।

नितिन पर लगा था धोखाधड़ी का आरोप
आपको बता दें कि, तीन महीने पहले नितिन देसाई पर एक एजेंसी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। एजेंसी का कहना था कि काम कराने के बाद नितिन ने उनको पैसा नहीं दिया था। ये रकम 51 लाख की थी जो नितिन ने एंजेसी को चुकानी थी। हालांकि बाद में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इन आरोपों को खारिज किया था। खैर अब वह इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन अगर वह जिंदा होते तो 9 अगस्त को अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट करते। फिलहाल तमाम सितारे उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+