कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा जिसके साथ केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान, राजनीति से जुड़ा है कनेक्शन
Who Is Arjun Pratap Bajwa: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों पहाड़ों की सैर करती नजर आ रही हैं। सारा अली खान अपने कुछ खास दोस्तों के साथ केदारनाथ धाम पहुंची थीं। केदारनाथ यात्रा के दौरान उनके साथ फेमस सुपरमॉडल अर्जुन प्रताप बाजवा भी नजर आए थे।
सारा अली खान और अर्जुन प्रताप बाजवा का रिश्ता
ऐसे में लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि सारा अली खान और अर्जुन प्रताप बाजवा रिलेशनशिप में हैं। दरअसल केदारनाथ की यात्रा के दौरान सुपरमॉडल अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ सारा की कुछ तस्वीरें रेडिट पर वायरल हो गई हैं। इसके बाद सारा की डेटिंग की खबर चारों तरफ फैल गई है।

अर्जुन के साथ केदारनाथ पहुंचीं सारा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में सारा अली खान और अर्जुन प्रताप बाजवा एक-दूसरे के पास में खड़े होकर भगवान की पूजा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर से ऐसा कुछ साबित नहीं होता है कि सारा और अर्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुपरमॉडल अर्जुन प्रताप बाजवा सारा अली खान को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करते हैं।
लोगों ने कमेंट्स कर कही ऐसी बात
हालांकि सारा और अर्जुन की फोटो वायरल होने के बाद से लोग इस पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- अर्जुन एक पंजाबी राजनेता का बेटा है। वह एक अच्छा लड़का है। वह दयालु है। वह एक सुपरमॉडल है। वह बहुत अमीर हैं। सारा के साथ जोड़ी सही रहेगी। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- दोनों को साथ में देखकर अच्छा लग रहा है। लेकिन इससे ये पता नहीं चलता कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं।
कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा
-अर्जुन प्रताप बाजवा एक सुपरमॉडल और एक्टर हैं। वह मुंबई में रहते हैं। उन्होंने रोहित और वरुण बल जैसे डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है।
-अर्जुन ने ऑस्कर नॉमिनेटेड निर्देशक गिरीश मलिक की फिल्म 'बैंड ऑफ महाराजा' में काम किया है।
-अर्जुन ने साल 2013 में फिल्म स्लिंग के लिए प्रभु देवा की भी मदद की थी।
-अर्जुन प्रताप बाजवा साल 2022 तक पंजाब की जिला परिषद में कांग्रेस पार्टी के सबसे कम उम्र के प्रतिनिधि भी थे।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन के पास लॉरेंस स्कूल, सनावर से राजनीति और कृषि में डिग्री है। वह एक शानदार जिमनास्ट और एमएमए फाइटर भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications