2 साल छोटे एक्टर को डेट कर रही हैं अर्चना गौतम, जानें कौन हैं उनका बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह मलिक
Archana Gautam Boyfriend Ranveer Singh Malik: पॉलिटिशियन, मॉडल और एक्ट्रेस अर्चना गौतम इस समय सुर्खियोंमें छाई हुई हैं। बिग बॉस 16 में अपना जलवा दिखा चुकीं अर्चना गौतम फिलहाल लोगों के बीच चर्चा का विषय हनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में अर्चना गौतम दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची थीं। उनके पिता भी साथ में थे। उनको कार्यालय के अंदर नहीं जाने दिया गया। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। इस खबर के बाद से हर तरफ अर्चना गौतम की ही चर्चा हो रही है।
मॉडल और एक्ट्रेस हैं अर्चना गौतम
आपको बता दें कि अर्चना गौतम ने मिस बिकिनी इंडिया 2018 का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा वह मिस कॉसमॉस वर्ल्ड 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व कच चुकी हैं और मोस्ट टैलेंट 2018 का उप खिताब भी उन्होंने जीता था। साल 2022 में उन्होंने टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 16 में भी हिस्सा लिया था जहां पर एक्ट्रेस ने जमकर तबाही मचाई थी।

अर्चना गौतम ने बिग बॉस 16 में लिया था हिस्सा
आपको बता दें कि बिग बॉस 16 में नजर आने के बाद से ही अर्चना गौतम की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई। वहीं बिग बॉस के घर में जाने से पहले ही अर्चना गौतम एक रिलेशनशिप में हैं और दोनों ही इस बात पर चुप्पी साधे हुए हैं। यही वजह थी कि अर्चना गौतम ने बिग बॉस के घर में दोस्त तो बहुत सारे बनाए लेकिन किसी के साथ अपना लव एंगल नहीं शुरू किया था।
टीवी एक्टर रणवीर सिंह मलिक को कर रही हैं डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्चना गौतम पिछले काफी समय से टीवी एक्टर रणवीर सिंह मलिक को डेट कर रही हैं। रणवीर सिंह मलिक अब तक कई हिट सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। कहा जाता है कि रणवीर सिंह मलिक और अर्चना गौतम स्कूल से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों बचपन से ही साथ रहे हैं। वहीं दोनों का परिवार भी काफी क्लोज है। इतना ही नहीं जब दोनों ने पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया था तो दोनों साथ में ही मुंबई शिफ्ट हुए थे।
बचपन के दोस्त हैं रणवीर और अर्चना
आपको बता दें कि अर्चना गौतम और रणवीर सिंह मलिक में से किसी ने भी अब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर मीडिया के सामने या फिर सोशल मीडिया पर कोई भी बात नहीं कही है। हालांकि दोनों को अधिकतर मौकों पर एकसाथ देखा जाता है। दोनों कई बार एकसाथ पार्टीज और इवेंट्स में भी शामिल हुए हैं। फिलहाल रणवीर सिंह मलिक टीवी शो 'प्यार का पहला नाम राधा मोहन' में विलेन का रोल निभाते नजर आ रहे हैं।
कौन हैं रणवीर सिंह मलिक
रणवीर सिंह मलिक का जन्म 6 नवंबर 1995 में चंडीगढ़ में हुआ था। रणवीर सिंह मलिक हायर एजुकेशन के लिए विदेश गए थे लेकिन अपने बचपन की दोस्त अर्चना गौतम के साथ वह हमेशा टच में थे। आपको बता दें कि रणवीर सिंह मलिक के पिता एक सीआईडी ऑफिसर हैं और मां एक होममेकर हैं। रणवीर की एक बहन भी है, जिनका नाम मनप्रीत सिंह मलिक है। रणवीर सिंह मलिक को दिव्यांका त्रिपाठी के हस्बैंड विवेक दहिया की कॉपी भी कहा जाता है। कहा जाता है कि रणवीर सिंह मलिक अपनी कथित गर्लफ्रेंड अर्चना गौतम से करीब 2 साल छोटे हैं।
फिटनेस फ्रीक हैं रणवीर सिंह मलिक
रणवीर सिंह मलिक ने अब तक कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है। रणवीर सिंह मलिक- 'ये हैं मोहब्बतें', 'कवच 2' और 'सावित्री देवी' सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। इन्हें 'मन बावरां हुआ' म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया था लेकिन उस वीडियो को कुछ खास लाइमलाइट नहीं मिली थी। आपको बता दें कि रणवीर सिंह मलिक फिटनेस फ्रीक भी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फिटनेस के फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। लड़कियां उनकी फिट बॉडी की दीवानी हैं।












Click it and Unblock the Notifications