क्या करती है अल्लू अर्जुन की पत्नी Sneha Reddy? कमाई में एक्टर को देती है कड़ी टक्कर, जानें नेटवर्थ

Who Is Sneha Reddy: पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। एक्टर फिलहाल फिल्म की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। लेकिन इस बीच थिएटर के बाहर मची भगदड़ में एक महिला की जान जाने के कारण एक्टर गिरफ्तार हो गए थे। हालांकि कुछ घंटे बाद ही उन्हें जमानत मिल गई थी।

जब अल्लू को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके घर पहुंची तो स्नेहा रेड्डी को भी साथ देखा गया था। यहां तक कि रिहाई के बाद जब एक्टर घर लौटे तो वह काफी भावुक हो गईं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी की चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं।

sneha reddy

अल्लू अर्जुन फिल्मी दुनिया का बड़ा नाम है। सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन अगर उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी की बात करें तो वह भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन कमाई के मामले में वह एक्टर को कड़ी टक्कर देती हैं।

स्‍नेहा को इंस्‍टाग्राम पर 9 म‍िल‍ियन से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। वह एक बड़ी बिजनेसवुमन हैं। यही वजह है कि आज वह करोड़ों की मालकिन हैं। स्नेहा ने अपनी पढ़ाई मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से पूरी की और इसके बाद वह भारत लौट आईं। इसके बाद उन्होंने अपने पिता का काम संभाला।

स्नेहा अपने पिता के संस्थान के साथ स्‍टूड‍ियो पिकाबू के नाम का बिजनेस चला रही है। इसी से वह करोड़ों में कमाई कर लेती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो स्नेहा की कुल नेटवर्थ 42 करोड़ रुपये है। हालांकि इसके अलावा वह किसके जरिए कमाई करती हैं और उनके पास कितनी प्रॉपर्टी है इसको लेकर खास जानकारी नहीं है।

आपको बता दें स्‍नेहा रेड्डी से अल्लू अर्जुन की पहली मुलाकात एक शादी में हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर एक्टर ने उन्हें प्रपोज कर दिया। इसके बाद कपल की साल 2011 में शादी हो गई। दोनों के दो बच्चे, एक बेटा अयान और बेटी अरहा है। हालांकि एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ज्यादा पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें: जेल से लौटने के बाद Allu Arjun पर क्यों भड़के फैंस? सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास, आखिर क्या है माजरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+