कौन हैं अल्लू अर्जुन के वकील जिन्होंने दिलाई 'पुष्पा' को जमानत? जानें एक घंटे की लेते हैं कितनी फीस?
Allu Arjun Lawyer: साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। गत 13 दिसंबर 2024 को उन्हें हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि शाम तक उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी। रातभर जेल में रहने के बाद अब एक्टर अपने घर पहुंच चुके हैं।
अल्लू अर्जुन को किया गया था गिरफ्तार
अल्लू अर्जुन को गत 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत और 2 लोगों की गंभीर हालत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस थिएटर में 'पुष्पा 2' का प्रीमियर चल रहा था जहां पर अचानक ही मूवी के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन पहुंच गए थे।

हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची थी भगदड़
अल्लू अर्जुन को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई थी और ऐसे में थिएटर के अंदर ही भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत महिला के पति ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी।
अल्लू अर्जुन को मिली अंतरिम जमानत
इन सबके बीच एक और नाम चर्चा में है, जिसके चलते अल्लू अर्जुन को जमानत मिली है। आइए आपको बताते हैं कि अल्लू अर्जुन के वकील कौन हैं जिन्होंने एक्टर को आसानी से बेल दिलवा दी और उनकी कितनी फीस है।
अल्लू अर्जुन के वकील का नाम निरंजन रेड्डी है
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन के वकील का नाम निरंजन रेड्डी है। अल्लू अर्जुन की ओर से वकील निरंजन रेड्डी ने तेलंगाना हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने तेलंगाना हाई कोर्ट में अल्लू अर्जुन की ओर से पैरवी की थी।
कौन हैं अल्लू अर्जुन के वकील निरंजन रेड्डी?
-निरंजन रेड्डी का जन्म साल 1970 में हुआ है। वह एक भारतीय वकील हैं। वह सुप्रीम कोर्ट और नेशनल कंपनी लॉ एपेलेट ट्रिब्यूनल (National Company Law Appellate Tribunal) में वकालत करते हैं।
-वह राज्यसभा में 2022 से आंध्र प्रदेश की तरफ से उसके सदस्य भी हैं।
-इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने प्रोड्यूसर भी हैं। वह 4 तेलुगू फिल्में 'क्षणम' (2016),'गाज़ी' (2017), 'वाइल्ड डॉग' (2021) और चिरंजीवी की 'आचार्य' (2022) के प्रोड्यूसर रह चके हैं।
-तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के रहने वाले निरंजन रेड्डी किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता विद्या सागर रेड्डी भी एक मशहूर वकील थे।
-निरंजन रेड्डी ने अपनी स्कूली पढ़ाई आदिलाबाद में ही पूरी की और फिर हायर एजुकेशन के लिए वह हैदराबाद चले गए थे। पुणे में सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से उन्होंने अपनी लॉ की पढ़ाई की और 1992 में ग्रेजुएट हो गए।
राज्यसभा सांसद हैं अल्लू अर्जुन के वकील
-साल 2022 में निरंजन रेड्डी YSRCP आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के लिए सांसद चुने गए थे।
-फिलहाल वह आवास और शहरी मामलों की राज्यसभा स्थायी समिति के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।
-वह जल शक्ति मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य हैं। वकील के रूप में काम करते हुए वह तेलुगू फिल्मों के प्रोड्यूसर भी बन गए।
अल्लू अर्जुन के वकील की फीस
-निरंजन रेड्डी ने साल 2011 में फिल्म 'गगनम' से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'कशम', 'गाजी', 'वाइल्ड डॉग' और 'आचार्य' जैसी फिल्में बनाई हैं।
-अल्लू अर्जुन को जमानत मिलने के बाद से निरंजन रेड्डी सेलिब्रेटी वकील के नाम से मशहूर हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने क्लाइंट की पैरवी करने के लिए प्रति घंटा 5 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
निरंजन रेड्डी ने अल्लू अर्जुन को दिलाई जमानत
निरंजन रेड्डी के तर्कों के कारण ही अल्लू अर्जुन को 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत मिल गई है। आपको बता दें कि नामपल्ली कोर्ट ने पहले एक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। मगर जब हाई कोर्ट में भी खूब तीखी बहस हुई तो वकील ने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया और अंतरिम जमानत की बात रखी। जिसके बाद अल्लू अर्जुन को जमानत दे दी गई।












Click it and Unblock the Notifications