आखिर कौन है ये मॉडल, जिसने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सरेआम किया फ्लर्ट, कियारा से बोलना पड़ा 'सॉरी'

Who Is Alicia Kaur: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने मॉडल एलिसिया कौर के साथ एक फैशन शो में रैंप वॉक किया था। लेकिन स्टेज पर मॉडल ने एक्टर के साथ जो किया उसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

दिल्ली में शांतनु और निखिल के लिए रैंप वॉक करने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खूब सुर्खियां बटोरी। दरअसल, स्टेज में एक मॉडल सिद्धार्थ के साथ कोजी हो गईं। इतना ही नहीं वह कैमरा के सामने एक्टर के साथ फ्लर्ट करने लगीं। दोनों की कैमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

Alicia Kaur

रैंप वॉक के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा औऱ मॉडल एलिसिया कौर ने ऐसे कोजी पोज दिए जिसकी वजह से फैंस को कियारा आडवाणी की चिंता सताने लगी। हालांकि बाद में मॉडल ने खुद एक्ट्रेस से माफी मांगी। अब इन तस्वीरों और वीडियो के सामने आने के बाद फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ये मॉडल कौन हैं?

कौन हैं एलिसिया कौर?
बता दें कि मॉडल एलिसिया कौर पिछले 10 साल से मॉडलिंग कर रही हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से मुंबई रहती हैं। उन्होंने एले इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि जब वह महज 3 साल की थीं तब उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया था। यहां तक कि एलिसिया ने एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमाई लेकिन कुछ खास सफलता नहीं मिली।

एलिसिया ने आगे कहा था कि, 'जब मैं 23 साल की थी तब पहली बार भारत आई। यहां आकर मैंने अपना घर पाया। चीन व यूरोप जैसी जगह जाने के बाद जब मैं भारत आई तो यहां मुझे अपना घर मिला। भारत अब मेरा दूसरा घर है और यहां अपना काम और लाइफस्टाइल पसंद है। मुझे बहुत खुशी है कि मैंने कभी हार नहीं मानी।'

बता दें कि, एलिसिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा का कोजी वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वह रैंप वॉक के दौरान एक्टर का कॉलर खींच लेती हैं। बाद में एलिसिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कियारा से माफी मांगते हुए लिखा " हैशटैग सॉरी कियारा, ये हमारी जॉब है।" हालांकि इस पर अब तक एक्ट्रेस को कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+