कौन हैं अजिताभ बच्चन? अमिताभ बच्चन से है क्या कनेक्शन? इस बिजनेस से होती है करोड़ों की कमाई
Amitabh Bachchan Brother Ajitabh: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से स्टारडम से तो दुनियाभर के लोग वाकिफ हैं लेकिन क्या आपको पता है कि बिग बी के भाई अजिताभ बच्चन का भी अपना एक अलग जलवा है।
अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन
अजिताभ बच्चन लिजेंड्री एक्टर अमिताभ बच्चन के छोटे भाई हैं। अजिताभ उम्र में अमिताभ से 5 साल छोटे हैं, पर उन्होंने बिग बी को स्टार बनाने में अहम रोल प्ले किया है। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन ने भले ही एक्टर बनने का सपना देखा था पर उसे पूरा उनके भाई अजिताभ ने किया है।

लाइमलाइट से दूर रहते हैं अजिताभ बच्चन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजिताभ बच्चन ही बॉलीवुड के प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स को अमिताभ बच्चन की तस्वीरें भेजा करते थे। हालांकि अजिताभ हमेशा लाइमलाइट से दूर ही रहे हैं। अजिताभ बच्चन को कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' के प्रीमियर पर देखा गया था। अजिताभ बच्चन को देखकर लोग हैरान हो गए थे।
बिजनेस की दुनिया में फेमस हैं अजिताभ बच्चन
अजिताभ बच्चन फिल्मी दुनिया और इसकी चकाचौंध से हमेशा दूर रहे हैं। उन्होंने बिजनेस की दुनिया में एंट्री की और खूब नाम कमाया। अमिताभ और अजिताभ दोनों ने उत्तराखंड के शेरवुड कॉलेज से पढ़ाई की है। हालांकि दोनों ने करियर अलग अलग चुना।
लंदन में रहते हैं अजिताभ बच्चन
-जानकारी के अनुसार अजिताभ बच्चन अब लंदन में रहते हैं और वहां के सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं। वहां जाने से पहले अजिताभ बच्चन कुछ साल भारत में भी रहे थे।
-सीएनबीसी टीवी18 और डीएनए इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अजिताभ बच्चन तीन कंपनियों क्यूए हाइड्रोकार्बन प्राइवेट लिमिटेड, एएसएन हाइड्रोकार्बन प्राइवेट लिमिटेड और एएसएन इनोवेटिव प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं।
अजिताभ बच्चन की नेट वर्थ
-अजिताभ बच्चन की कुल संपत्ति 166.68 करोड़ रुपये के आसपास है। अजिताभ बच्चन की शादी रमोला बच्चन से हुई है।
-अजिताभ ने रमोला बच्चन के साथ मिलकर लाखों की प्रॉपर्टी खरीदी थी और उससे करोड़ों रुपये कमाए हैं।
अमिताभ और अजिताभ के बीच दरार
-एक समय था जब अमिताभ और अजिताभ के बीच दरार आने लगी थी। दरअसल उस समय बोफोर्स घोटाले में बिग बी का नाम आया था। अमिताभ के चक्कर में अजिताभ की कंपनी की भी जांच की गई थी।
-अजिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि भाई अमिताभ के साथ उनकी दूरी तब बढ़ने लगी थी, जब अमिताभ की जिंदगी में राजनीति से ताल्लुक रखने वाले दोस्तों की एंट्री हो गई थी।
-बाद में जब सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोली तो उसमें अपने छोटे भाई अजिताभ को भी पार्टनर बनाया था लेकिन ये कंपनी डूब गई और अजिताभ-अमिताभ के बीच की खटास और बढ़ गई थी। हालांकि बाद में सबकुछ ठीक हो गया। अजिताभ और अमिताभ के बीच अब सारे गिले शिकवे मिट चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications