अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद इस अमीर शख्स से चल रहा मलाइका अरोड़ा का चक्कर, उम्र में है 19 साल का अंतर!
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। इसके बाद से ही उनकी डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं। चर्चा है कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अब किसी नए रिश्ते में हैं।

हीरा व्यापारी हर्ष मेहता का नाम आया सामने
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा इन दिनों हर्ष मेहता नामक हीरा व्यापारी को डेट कर रही हैं। हर्ष की उम्र मलाइका से करीब 19 साल कम बताई जा रही है। वे बेल्जियम में स्थित एक डायमंड कंपनी के मालिक हैं और पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि यह जोड़ी फिलहाल अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहती है।
स्पेन ट्रिप से उठीं अटकलें
पिछले साल जुलाई में जब मलाइका स्पेन में छुट्टियां मना रही थीं, तब हर्ष मेहता भी उनकी कुछ तस्वीरों में नजर आए थे। हालांकि अभिनेत्री ने उस तस्वीर में हर्ष का चेहरा ब्लर कर दिया था। तभी से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। हाल के दिनों में भी दोनों को कई बार साथ देखा गया है, जिससे इन अटकलों को और हवा मिल गई। दोनों मुंबई में साथ एक कॉन्सर्ट में पहुंचे थे।
अर्जुन कपूर से दूर, नई शुरुआत की ओर?
अर्जुन कपूर और मलाइका का रिश्ता लंबे समय तक चर्चा में रहा, लेकिन पिछले साल दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थीं। इसके बावजूद, अर्जुन कई मौकों पर मलाइका के आसपास देखे गए हैं। वहीं, अभिनेत्री अब पूरी तरह से आगे बढ़ती नजर आ रही हैं और अपनी जिंदगी में नया अध्याय शुरू कर चुकी हैं।
मलाइका की चुप्पी बरकरार
इन सभी खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस कथित रिश्ते को लेकर जबरदस्त चर्चा है और फैंस बेसब्री से उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेत्री के इस नए रिश्ते ने एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ को सुर्खियों के केंद्र में ला दिया है।












Click it and Unblock the Notifications