Nayanthara Vignesh Wedding: कहां होगी शादी? कौन बड़े सेलेब्स होंगे शामिल, जानिए शादी से जुड़ी हर अपडेट

नयनतारा और विग्नेश शिवन की आज यानी 9 जून को शादी है। दोनों ने अपनी शादी के लिए बॉलीवुड के कईं बड़े सेलेब्स को इनवाइट किया है।

मुंबई, 9 जून: आखिरकार फैंस को जिस दिन का इंतजार था वो घड़ी आ ही गई। जी हां साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस ग्रैंड वेडिंग को लेकर कईं तरह की खास तैयारी की गई है। दोनों की शादी महाबलीपुरम में हो रही है। फिलहाल कपल ने अपनी शादी की किसी भी रस्म की तस्वीर रिवील नहीं की है। लेकिन, उनकी शादी में कौन-कौन से बड़े सेलेब्स शामिल हो रहे हैं इसकी कुछ डीटेल सामने आई है।

 Nayanthara Vignesh wedding

शादी में कौन-कौन होगा शामिल?
नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी की गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड की कईं बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं। जैसे शाहरुख खान, रजनीकांत, कमल हासन, चिरंजीवी, सूर्या, कार्ति, विजय सेतुपति और सामंथा रुथ प्रभु समेत कई बड़ी हस्तियां इस शादी में शामिल होंगी।

शादी में पहुंचे शाहरुख खान
इस कपल की ग्रैंड वैडिंग को अटेंड करने फिलहाल उनके कईं खास दोस्त पहुंच चुके हैं। जिनमें से एक हैं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान। जी हां इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शाहरुख खान कपल के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान में नयनतारा के साथ काम कर रही हैं। ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी। जिसका टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था।

नयनतारा और विगनेश की लव स्टोरी
वहीं बात करें साउथ इंडस्ट्री के स्टार कपल्स की तो, नयनतारा और विगनेश शिवन की तो दोनों एक दूसरे को 7 साल से डेट कर रहे हैं। फिल्म 'नानुम राउडीधन' में दोनों ने साथ काम किया था जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। साल 2021 में दोनों सगाई की थी। फिलहाल दोनों की शादी की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+