अपने पास हमेशा कौन सी दवाई रखते थे सुशांत सिंह राजपूत, एक्टर को क्या थी परेशानी, क्या हुई थी कोई घटना?

Sushant Singh Rajput Medicine: सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक थे। उनकी मौत आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक के लिए एक बड़ा सदमा था। उनकी मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के आरोप लगाए गए थे। रिया ने इन आरोपों से साफ इकार किया थो और सुशांत के साथ अपने रिश्तों को लेकर कई जगह पर इंटरव्यूज भी दिए थे।

सुशांत मेडफिलिन नाम की एक दवाई लेते थे
इनमें से एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की शारीरिक समस्या के बारे में लोगों को बताया था। रिया ने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत क्लॉस्ट्रोफोबिक थे। उन्हें प्लेन या किसी छोटी बंद जगह में रहने में डर लगता था। ऐसे में सुशांत मेडफिलिन नाम की एक दवाई हमेशा अपने पास रखते थे।

sushant singh rajput

प्लेन में सफर करने से सुशांत को लगता था डर
सुशांत सिंह राजपूत को प्लेन में सफर करने से भी बहुत डर लगता था। ऐसे में वह हवाई यात्रा करने से पहले मेडफिलिन दवाई का सेवन करते थे। रिया ने इंटरव्यू में बताया था कि पहले उन्हें ये बात पता नहीं थी लेकिन यूरोप ट्रिप पर जाने से पहले खुद सुशांत ने अपनी इस समस्या के बारे में एक्ट्रेस को बताया था।

रिया चक्रवर्ती को अंकिता ने कहा था झूठी
वहीं रिया चक्रवर्ती के इस इंटरव्यू के वायरल होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने इस बात को झूठ कहा था और लोगों को बताया था कि एक्टर को ऐसी कोई शारीरिक समस्या नहीं थी। वहीं हाल ही में अंकिता ने रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में बताया कि सुंशांत सिंह राजपूत क्लॉस्ट्रोफोबिक थे। ऐसे में लोग अंकिता को झूठा कह रहे हैं।

अंकिता लोखंडे के साथ सुशांत का अफेयर
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने एकसाथ टीवी इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। दोनों जीटीवी के पॉपुलर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में नजर आते थे। इस सीरियल की शूटिंग करते हुए ही दोनों के बीच प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत
बाद में अंकिता लोखंडे ने अपने दोस्त विक्की जैन को डेट किया और साल 2021 में उनसे शादी कर ली। विक्की जैन एक बिजनेसमैन हैं। वहीं अंकिता से ब्रेकअप करने के बाद सुशांत ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट किया था। हालांकि जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की अचानक ही मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+