IIFA Awards 2022: मनोरंजन से भरपूर होगा अवॉर्ड शो, जानिए कौन-कौन सेलेब्स मचाएंगे धमाल?

दो साल बाद होने वाला 22वां आइफा (IIFA) अवॉर्ड इस बार मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। शो में कईं बड़े सितारे धमाल मचाने वाले हैं।

मुंबई, 30 मई: अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA Awards) में इस बार कईं बड़े सितारे नजर आएंगे। वहीं शो में अभिनेता कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर और सारा अली खान समेत कईं बॉलीवुड सेलेब्स दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आयोजकों ने सोमवार को इसकी जानकारी साझा की है।

ये एक्टर्स करेंगे परफॉर्म

ये एक्टर्स करेंगे परफॉर्म

अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA Awards) के 22वें संस्करण में बॉलीवुड के कईं बड़े सितारे इस बार धमाल मचाएंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसका आयोजन यास आइलैंड, अबू धाबी में होगा। दो साल बाद होने वाले अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के अभिनेता कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अपनी परफॉर्मेंस से आग लगाने आ रहे हैं।

ये सेलेब्स भी होंगे शामिल

ये सेलेब्स भी होंगे शामिल

इसके अलावा शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार, और नोरा फतेही जैसी हस्तियों इसमें हिस्सा लेंगी। दूसरी ओर देवी श्री प्रसाद, तनिष्क बागची, गुरु रंधावा, हनी सिंह, नेहा कक्कड़, ध्वनि भानुशाली, ज़हरा एस खान, ध्वनि भानुशाली और असीस कौर सहित गायक और संगीतकार अपने संगीत कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

इस दिन शुरू होगा अवॉर्ड शो

इस दिन शुरू होगा अवॉर्ड शो

इनमें अभिनेता सलमान खान, टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन के अलावा अभिनेत्री अनन्या पांडे, सारा अली खान व नोरा फतेही शामिल हैं। इसके अलावा मन्ना भाटिया, लारा दत्ता, बॉबी देओल, नरगिस फाखरी, उर्वशी रौतेला और बोनी कपूर जैसी फिल्मी हस्तियां भी इसमें हिस्सा लेंगी। ये अवॉर्ड शो 2 जून से शुरू होगा।

ये सेलेब्स करेंगे शो होस्ट

ये सेलेब्स करेंगे शो होस्ट

वहीं इस शो को होस्ट 3 जून को फिल्म निर्माता फराह खान कुंदर और अभिनेता अपारशक्ति खुराना करेंगी। वहीं अभिनेता सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल 4 जून को इस शो को होस्ट करेंगे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, इस बार का अवॉर्ड शो काफी मनोरंजन से भरपूर होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+