'मुझे नहीं पता Govinda कहां है?' क्यों भड़कीं सुनीता आहूजा? क्या पति से हुईं परेशान? वायरल वीडियो ने उठाए सवाल

Govinda and Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर सुनीता आहूजा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वह 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' के एक एपिसोड में नजर आई थीं, जहां उनके साथ उनके भांजे कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह भी मौजूद थे। लंबे समय से चले आ रहे मनमुटाव के बाद इन तीनों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं था।

कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह के साथ सुनीता की सुलह
सेट पर मौजूद सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की साथ में खींची गईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं और लोगों ने इस सुलह का खुलकर स्वागत भी किया।

Govinda

गोविंदा पर सवाल और सुनीता का चौंकाने वाला जवाब

-इसी बीच सुनीता आहूजा का एक और वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वायरल क्लिप में जब पैपराजी ने उनसे गोविंदा के बारे में सवाल किया तो वह भड़क गई थीं। दरअसल पैपराजी ने सुनीता आहूजा से पूछा- गोविंदा सर कहां हैं? वो काफी समय से नजर नहीं आ रहे।

-वीडियो में देखा जा सकता है कि इस सवाल को सुनते ही सुनीता आहूजा का मुंह अजीब सा बन गया था। साथ ही उनका जवाब बेहद हैरान करने वाला था। उन्होंने गुस्से में कहा- सर होंगे, घर पर होंगे, मुझे नहीं पता कहां हैं।

-सुनीता आहूजा का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और लोगों के बीच नई चर्चाएं होने लगीं। इस वायरल वीडियो में सुनीता आहूजा वाइट शर्ट और जींस में नजर आ रही हैं और उनके साथ उनका पेट डॉग भी था।

गोविंदा और सुनीता आहूजा का हो रहा है तलाक?

आपको बता दें कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता पिछले कुछ सालों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। कई बार दोनों के बीच अनबन, अलग रहने और यहां तक कि तलाक की खबरें भी सामने आती रही हैं। हालांकि हर बार इन खबरों को दोनों ने खारिज किया है और अपने रिश्ते को मजबूत बताया है।

अफेयर की खबरों पर सुनीता आहूजा का खुला बयान

पिछले साल दिए गए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने माना था कि साल 2025 उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहा था क्योंकि उस दौरान गोविंदा के कथित अफेयर की खबरें सामने आई थीं। उन्होंने साफ कहा था कि वह इन बातों पर तब तक विश्वास नहीं करेंगी, जब तक खुद कुछ देख न लें। साथ ही ये भी कहा था कि अगर कभी ये बातें सच साबित हुईं, तो वह अपने पति गोविंदा को माफ नहीं करेंगी।

तलाक की खबरों पर गोविंदा ने क्या कहा था?

दूसरी तरफ गोविंदा ने भी एक इंटरव्यू में अपने शादीशुदा रिश्ते को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया था। उन्होंने कहा था कि हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन उनका परिवार उनके लिए सबसे अहम है और पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनका रिश्ता मजबूत बना हुआ है।

क्या गोविंदा से परेशान हैं सुनीता आहूजा?

-हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जाता रहा है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले कई सालों से अलग-अलग घर में रहते हैं। ऐसे में सुनीता आहूजा का हालिया बयान इन अफवाहों को एक बार फिर हवा दे रहा है। उनके इस गुस्सैल और अनदेखे अंदाज ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर सच क्या है।

-सुनीता आहूजा के इस वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। एक ओर जहां लोग उनके बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके और गोविंदा के रिश्ते को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे मामले पर आगे कोई सफाई आती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+