आराध्या बच्चन के 13वें बर्थडे पर कहां हैं पापा अभिषेक बच्चन? क्या ऐश्वर्या राय और बेटी से हो गए हैं दूर?

Aaradhya Bachchan Birthday: बच्चन परिवार की लाडली पोती आराध्या बच्चन का आज 13वां जन्मदिन है। आराध्या बच्चन पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी हैं। आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या राय के काफी करीब हैं। वह अकस्र अपनी मां के साथ ही सभी इवेंट्स में पहुंचती हैं।

आराध्या बच्चन का 13वां जन्मदिन
आज यानी 16 नवंबर को आराध्या बच्चन 13 साल की हो गई हैं। हालांकि उनके जन्मदिन पर न तो उनकी मां ऐश्वर्या राय और न ही पिता अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। यहां तक की बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपनी लाडली पोती आराध्या को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश नहीं किया है।

Aaradhya Bachchan Birthday

अमिताभ बच्चन ने नहीं किया बर्थडे विश
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर कोई न कोई पोस्ट या नोट शेयर करते रहते हैं लेकिन पोती के जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है।

बेटी के बर्थडे पर कहां हैं पापा अभिषेक?
ऐसे में लोग ये कयास लगा रहे हैं कि बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय के बीच सच में दूरियां आ गई हैं। कई लोग तो सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन और आराध्या के पापा अभिषेक बच्चन की आलोचना भी कर रहे हैं। सबसे ज्यादा आराध्या के पापा अभिषेक बच्चन के बारे में बात की जा रही है। लोग ये सवाल कर रहे हैं कि आखिर आज बेटी के जन्मदिन के अवसर पर पापा अभिषेक कहां हैं।

आराध्या के लिए मां ऐश्वर्या का प्रोटेक्टिव अंदाज
आपको बता दें कि आराध्या अक्सर अपनी मां एश्वर्या राय के प्रोटेक्टिव अंदाज को लेकर चर्चा में रबनी हती हैं। ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं, आराध्या उनके साथ होती हैं। ऐश्वर्या कैमरे के सामने बेटी का हाथ थामे ही दिखती हैं। हालांकि लोग बाप-बेटी की बॉन्डिंग को लेकर भी सवाल करते हैं। पिछले कुछ समय से आराध्या अपने पिता के साथ नजर नहीं आती हैं।

अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच खटास
जानकारी के अनुसार इन दिनों अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादीशुदा लाइफ में शुरू हुए तनाव की चर्चा जोरो पर है। खबर है कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। हालांकि इस बारे में अब तक बच्चन परिवार में से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है।

क्या 'जलसा' छोड़ चुकी हैं ऐश्वर्या?
वहीं ये भी कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय अब अपने ससुराल में नहीं हती हैं। वह 'जलसा' छोड़ चुकी हैं और अपनी बेटी आराध्या के साथ अपनी मां वृंदा राय के घर पर रहती हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+