जब सिर्फ 1 जैकेट लेकर Cannes पहुंचे थे Vijay Varma, डिजाइनर्स ने कपड़े देने से कर दिया था इंकार

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने साल 2013 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। लेकिन, तब एक फैशन डिजाइनर ने उन्हें रिजेक्ट भी कर दिया था।

Vijay Varma

Vijay Varma Cannes Film Festival: बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा इन दिनों फ्रांस में आयोजित कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे हैं। बता दें कि, इस बार एक्टर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया के साथ रैंप वॉक करते हुए नजर आएंगे। यह दूसरी बार है जब विजय वर्मा कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। इससे पहले साल 2013 में उन्होंने डेब्यू किया था।

कैसा था विजय वर्मा का कान्स फिल्म फेस्टिवल का डेब्यू?
विजय वर्मा ने 'फिल्म कंपैनियन' को दिए इंटरव्यू में कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनके साथ हुई घटना को याद किया। एक्टर ने सालों बाद खुलासा किया कि, कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने डेब्यू किया था लेकिन उस दौरान डिजाइनर ने ड्रेस देने से मना कर दिया था। एक्टर ने बताया कि, तब उनके पास इतने पैसे भी नहीं हुआ करते थे कि, वह फिल्म के प्रीमियर पर पहनने के लिए टक्सिडो भी खरीद सकें।

एक्टर को डिजाइनर ने ड्रेस देने से कर दिया था रिजेक्ट
एक्टर ने आगे कहा, मैंने जारा से एक जैकेट खरीदी थी जिसे मैं अफोर्ड कर सका। लेकिन मेन इवेंट के लिए उनको पूरा सूट पहनना था जिसके लिए मेरे पास पास पैसे नहीं थे। मैंने वहां फेमस फैशन डिजाइनर्स से पूछा कि क्या कोई डिजाइनर या कोई स्टाइलिस्ट मेरी मदद कर सकता है? तब उन्होंने पहचानने से मना कर दिया और कहा, 'विजय वर्मा कौन हैं? हम किसी भी ऐरे-गैरे को कपड़े नहीं पहनाना चाहते हैं'।

फिर दोस्त ने ऐसी की मदद
विजय वर्मा ने बताया कि उस वक्त एक दोस्त ने मदद की थी। दोस्त ने विजय वर्मा को अपना ज़ारा का सूट दिया जिसे पहनकर एक्टर ने रेड कार्पेट पर वॉक किया था। दरअसल, उन दिनों में विजय इतने पॉपुलर नहीं थे जितने की आज हैं। एक्टर ने साल 2008 में अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी।

विजय वर्मा की फिल्में
विजय वर्मा ने अभी तक कई फिल्में में काम किया जिसमें 'गैंग ऑफ घोस्ट्स', 'पिंक', 'मंटो', 'गली बॉय' जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। लेकिन आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' से विजय वर्मा की किस्मत चमक गई। अब वह जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा स्टारर क्राइम ड्रामा सीरीज 'दहाड़' में नजर आने वाले हैं। जिसमें सीरियल किलर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+