जब मशहूर डायरेक्टर ने अमिताभ बच्चन को दी लग्जरी कार, कीमत सुनकर मां ने जड़े थप्पड़ ही थप्पड़
'12वीं फेल' के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा अपनी इस शानदार फिल्म को लेकर सुर्खियों में रहे। फिल्म ही ऐसी रही कि दर्शक तारीफ करते नहीं थके। मगर क्या आप जानते हैं कि डायरेक्टर फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल जिंदगी के किस्सों को लेकर भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं।
एक हालिया इंटरव्यू में विधू चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा ऐसा किस्सा शेयर किया है, जो अपने आप में काफी हैरत भरा है। डायरेक्टर ने बताया कि अमिताभ बच्चन को गिफ्ट देने पर उन्हें अपनी मां से एक जोरदार थप्पड़ मिला था। ऐसा क्यों, चलिये जानते हैं।

बात है फिल्म 'एकलव्य:द रॉयल गॉड' की, जब डायरेक्टर अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे थे। एक इंटरव्यू में विधु ने फिल्म को लेकर दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के लिए 65 हजार का कमरा बुक करना था।
मगर बजट काफी कम था तो वे बिग बी के लिए कमरा बुक नहीं करा पाए। परेशानी ये थी कि अमिताभ के लिए कमरा बुक कराते तो संजय दत्त को बुरा लग जाता। ऐसे में वे किसी भी स्टार का दिल नहीं दुखाना चाहते थे। ऐसे में अमिताभ के लिए भी उन्होंने कमरा नहीं बुक कराया। हालांकि इसके बाद में उन्होंने अमिताभ बच्चन को करोड़ों की बेशकीमती रोल्स रॉयस कार गिफ्ट में दी।
मगर इसके बाद इसी किस्से को याद करते हुए डायरेक्टर ने बताया कि जब उनकी मां को पता लगा कि उन्होंने करोड़ों रुपये की बेशकीमती गाड़ी अमिताभ बच्चन को गिफ्ट में दी, तो उन्हें कसकर एक थप्पड़ मारा।विधु चोपड़ा ने कहा कि मैं अपनी मां को भी साथ लेकर गया था।
मां ने अमिताभ को गाड़ी की चाभी दी और वापस आकर मेरी कार में बैठ गईं। तब मेरे पास नीले रंग की मारुती गाड़ी हुआ करती थी। मां ने कहा कि तूने लंबू को गाड़ी दे दी। मैंने हां कहा। इसके बाद उन्होंने कहा कि तू क्यों नहीं ले लेता। मैंने कहा कि वक्त आने पर लूंगा।
मां ने आगे कहा कि कम से कम 11 लाख की तो होगी ही। इसके बाद मैं हंस पड़ा और मैंने कहा कि 4 करोड़ रुपये की है। इसके बाद मां ने मुझे जोरदार थप्पड़ मारा और बेवकूफ कहा।












Click it and Unblock the Notifications