जब वेडिंग रिसेप्शन में साड़ी से पेट छुपा रही थी स्वरा, क्या शादी से पहले हो गई थीं प्रेग्नेंट? जानें सच्चाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं।

Swara Bhasker Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जल्द ही मां बनने वाली हैं। कुछ ही घंटे पहले एक्ट्रेस ने ये गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की। शादी के तीन महीने बाद स्वरा ने जो इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं उसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।
स्वरा भास्कर की हुई फहद से शादी
स्वरा भास्कर ने साल 2023 की शुरूआत में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी की थी। 16 जनवरी को एक्ट्रेस ने कोर्टी मैरिज की तस्वीर शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था। शादी के बाद कपल ने दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी रखी थी जिसमें राजनीतिक नेताओं से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे।
कोर्ट मैरिज के बाद पेट छुपाती दिखी एक्ट्रेस
लेकिन कोर्ट मैरिज के बाद स्वरा भास्कर और फहद अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में था। जिसमें वह कोर्ट मैरिज करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नजर आए। कपल को जब रिपोर्टर ने शादी की बधाई दी तो, फहद कहते हैं, ''अभी शादी मार्च में होनी है सर।'' इसके तुरंत बाद स्वरा कहती हैं, ''पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।''
क्या शादी से पहले प्रेग्नेंट थी स्वरा?
लेकिन वीडियो में फैंस का ध्यान सबसे ज्यादा स्वरा भास्कर ने खींचा। एक्ट्रेस बार-बार अपनी साड़ी से अपने पेट को ढंकती हुई दिखाई दे रही थीं। जिसे देखने के बाद नेटिजेन्स ये कयास लगाने लगे कि स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट हैं। वहीं कुछ फैंस दावा करने लगे कि प्रेग्नेंसी की वजह से एक्ट्रेस ने यूं झटपट शादी की। हालांकि इस वीडियो की वजह से वह काफी ट्रोल भी हुईं।
क्या है सच्चाई?
वहीं अब शादी के तीन महीने बाद 6 जून को स्वरा भास्कर ने बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया। स्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। स्वरा भास्कर लिखती हैं, "कई बार आपको कई सारी दुआओं का फल एक बार में ही मिल जाता है। खुश हूं, धन्य हूं और एक्साइटेड भी, साथ ही अंजान भी हूं कि अब क्या करना है क्योंकि हम अब एक नई दुनिया में कदम रख रहे हैं"। अब इन तस्वीरों को देखने के बाद एक बार फिर यूजर्स ये दावा करने लगे कि वह पहले से प्रेग्नेंट थीं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इसको लेकर अभी तक कपल की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications