जब सुहाना ने शाहरुख से कहा- 'Have Fun Dad, लाइफ को Enjoy कीजिए', Video
मुंबई, 09 मार्च। बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी कि शाहरुख खान की फिल्म पठान का इंतजार बेसब्री से उनके फैंस कर रहे हैं। तो वहीं इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान दुबई के बारे में लोगों को बताते नजर आ रहे हैं लेकिन इस एड वीडियो में उनकी बेटी सुहाना की भी आवाज सुनाई दे रही है जो कि उनके फैंस के लिए एक बड़ी ट्रीट है।

'हैव फन डैड, लाइफ enjoy कीजिए'
दरअसल वीडियो में दिखाया जाता है कि शाहरुख खान दुबई में हैं और शूटिंग कर रहे हैं। तभी शूट पूरा होता है और उनका फोन बजता है, वो फोन उनकी बेटी सुहाना का होता है। फोन उठाते हुए सुहाना उनसे उनके दिन के बारे में पूछती हैं तो शाहरुख कहते हैं 'आज का दिन बहुत बड़ा है, बिजी डे था, काम को लेकर' जिस पर सुहाना अपने पापा को दुबई घूमने की सलाह देती है और कहती है कि 'हैव फन डैड, लाइफ enjoy कीजिए।'

'आज का दिन मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन रहा'
इसके बाद शाहरुख अपनी बेटी की बात मानकर घूमने निकल जाते हैं, वो वहां पर बच्चों के साथ डांस करते हैं, सेल्फी लेते हैं और फुटबॉल भी खेलते हैं और काफी मस्ती करते हैं। वीडियो के अंत में शाहरुख को फिर से सुहाना का फोन आता है और वो पूछती हैं तो पापा आपका आज का दिन कैसा था? जिस पर शाहरुख अपनी डार्लिंग बेटी को Thank You बोलते हैं और कहते हैं कि 'आज का दिन मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन रहा।'

वीडियो दिल छू लेने वाला है
वीडियो दिल छू लेने वाला है। हर बार की तरह शाहरुख कमाल के लग रहे हैं और उस पर उनकी कातिलाना मुस्कान लोगों का दिल चुरा रही है। ये वीडियो आते ही वायरल हो गया है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।
फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है
मालूम हो कि शाहरुख की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था।जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।शाहरुख के साथ इस फिल्म में आपको दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।
मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान'
इंटरनेट पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर शाहरुख की तारीफ कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में, इस फिल्म का एक छोटा टीजर उन्होंने रिलीज किया था, जो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बता दें कि शाहरुख इस फिल्म के जरिए पूरे पांच साल के बाद फिल्मी पर्दे पर दिखाई देंगे। मालूम हो कि इससे पहले किंग खान फिल्म 'जीरो' में दिखाई दिए थे, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थीं लेकिन फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप थी इसलिए शाहरुख ने फिल्मी पर्दे से ब्रेक लेने की सोची थी और तब से हो सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications