भाभी ऐश्वर्या की इस बात से श्वेता बच्चन को है नफरत, कहा- ये बर्दाश्त करना पड़ता है कि...,ननद-भाभी में आई दरार?

Shweta Bachchan on Aishwarya: सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार के बारे में न जाने क्या-क्या गॉसिपिंग चलती रहती है। कभी सास जया के साथ ऐश्वर्या के रिश्ते के बारे में तो कभी पति संग तलाक की अफवाहों से जुड़ी खबरें। अब इन्हीं अफवाहों के बीच श्वेता बच्चन के उस बयान की भी चर्चा है, जिसमें वे बता रही हैं कि ऐश्वर्या राय की किस बात से उन्हें नफरत है।

वैसे तो श्वेता बच्चन ने एक दफा ऐश्वर्या राय को सेल्फ मेड और स्ट्रॉन्ग महिला बताकर उनकी जमकर तारीफ की थी। श्वेता ने बताया था कि ऐश्वर्या एक बहुत अच्छी मां हैं। मगर इसी वीडियो में श्वेता ने ऐश्वर्या राय को लेकर ये भी कहा था कि उनकी एक बात से उन्हें सख्त नफरत है। अब ये कौन सी बात है, चलिये आपको बताते हैं।

Aishwarya Rai

दरअसल, ये पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर वायरल हो रहा है, जिसमें श्वेता बच्चन और शर्मिला टेगोर मौजूद हैं। ये कॉफी विद करण का है। इसमें करण जौहर श्वेता से पूछते हैं कि उन्हें ऐश्वर्या के बारे में क्या पसंद है और उनकी किस बात से नफरत है, वो क्या टॉलरेट करती हैं?

इतना सुनने के बाद श्वेता कहती हैं कि वे एक सेल्फ मेड महिला हैं और स्ट्रॉन्ग है। वो बहुत अच्छी मां हैं और उनकी ये चीज पसंद है। इसके बाद करण पूछते हैं कि उन्हें ऐश्वर्या की किस बात से नफरत है तो वे कहती हैं कि वो मैसेज और कॉल्स के कभी जवाब नहीं देतीं। इसके अलावा उन्हें ऐश्वर्या का टाइम मैनेजमेंट भी बर्दाश्त करना पड़ता है।

अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो रहा है, जिसपर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि जरूर ऐश्वर्या और उनकी ननद श्वेता बच्चन के बीच कुछ तो गड़बड़ है। दोनों के बीच हमेशा से रिश्ते अच्छे नहीं थे। खैर, ये सब बस यूजर्स के रिएक्शन्स की ही बात है। फिलहाल शो का ये क्लिप वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+