Aryan Khan:जब शाहरुख खान ने कहा था,'मैं चाहता हूं मेरा बेटा ड्रग्स ले,लड़कियों संग...',वायरल हो रहा Video

Aryan Khan:जब शाहरुख खान ने कहा था,'मैं चाहता हूं मेरा बेटा ड्रग्स ले,लड़कियों संग...',वायरल हो रहा पुराना वीडियो

मुंबई, 3 अक्टूबर। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान( Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान( Aryan Khan) को नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने हिरासत में लिया है। दरअसल शनिवार की देर रात मुंबई में एक क्रूज पर जब एनसीबी की टीम ने छापेमारी की तो वहीं चल रही रेव पार्टी में आर्यन खान भी मौजूद थे, जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस ने आर्यन खान का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है , उनके फोन और चैट की जांच की जा रही है। एनसीबी उनका मेडिकल करवाने की भी तैयारी कर रही है। वहीं रेव पार्टी मामले में आर्यन खान का नाम सामने आने के बाद से शाहरुख खान एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 वायरल हो रहा है शाहरुख खान का पुराना वीडियो

वायरल हो रहा है शाहरुख खान का पुराना वीडियो

रेव पार्टी और ड्रग्स मामले में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन (Aryan Khan) का नाम आने पर किंग खान की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं एनसीबी द्वारा ड्रग्स मामले में आर्यन को हिरासत में लिए जाने के बाद से शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सिमी ग्रोवर के टॉक शो में पहुंच शाहरुख खान ने अपने बेटे की परवरिश को लेकर काफी कुछ कहा था, जिसे लेकर अब लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Recommended Video

    Mumbai Cruise Drugs Party: NCB की हिरासत में Aryan Khan, जानिए उनके बारे में? | वनइंडिया हिंदी
     चाहता हूं बेटा ड्रग्स ले....

    चाहता हूं बेटा ड्रग्स ले....

    बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 1997 में सिमी ग्रेवाल के टॉक शो के दौरान कहा था कि वो चाहते हैं कि उनका बेटा वो सब करें, जो वो अपने टीनएज में नहीं कर पाएं थे। उसके साथ उनकी पत्नी गौरी खान भी इंटरव्यू में थी। सिमी ग्रेवाल ने उनके से पूछा था कि वो अपने बेटे आर्यन का पालन-पोषण कैसे करेंगे। शाहरुख ने हंसत हुए जवाब दिया था कि वो चाहते हैं कि उनका बेटा वो सारे काम करे जो वो अपनी टीनएज में नहीं कर पाए थे। शाहरुख ने कहा कि जब आर्यन तीन-चार साल का हो जाएगा तो मैं उससे कहूंगा वो सब काम कर सकता है। वो लड़कियों के पीछे भाग सकता है, ड्रग्स ले सकता है, सेक्स कर सकता है। शाहरुख ने कहा कि मैं चाहूंगा कि वो ये सब जल्दी ही शुरू कर दे, जो मैं कभी नहीं कर सका।

     बॉलीवुड डब्यू का लोगों को इंतजार

    बॉलीवुड डब्यू का लोगों को इंतजार

    आपको बता दें कि स्टारकिड आर्यन खान ने कभी खुशी कभी गम में चाइल्ड आर्टिस्ट का रोल निभाया है। उन्होंने द इनक्रेडिबल्स और द लायन किंग जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी है। आर्यन खान को द लायन किंग में सिंबा की आवाज के लिए बेस्ट डबिंग चाइल्ड वॉइस आर्टिस्ट (मेल) का अवॉर्ड भी मिला। आर्यन लुक्स और स्टाइल में अपने पिता शाहरुख खान को भी मात दते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं। आर्यन के बॉलीवुड डेब्यू का लोगों को इंतजार हैं, लेकिन उसस पहले ही उनका नाम ड्रग्स मामले में फंस गया है, जिसके बाद उनकी परेशानी बढ़ सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+