ऐश्वर्या को बार-बार छूने पर... मशहूर एक्ट्रेस ने खोल कर रख दी सलमान खान की पोल, फिल्म के सेट पर की थी ऐसी हरकत
Salman Khan behavior with Aishwarya: सलमान खान औऱ ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' वही फिल्म थी, जिसने दोनों के प्यार को परवान चढ़ाया। सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी किसी से भी छिपी नहीं है। मगर क्या आप जानते हैं कि सलमान खान किस कदर ऐश्वर्या के प्यार में पागल हुआ करते थे? एक्टर ने एक दफा ऐसी हरकत तक कर दी थी कि जिससे उन्हें खुद शर्मिंदा होना पड़ गया।
ऐश्वर्या पर लट्टू थे सलमान
इन सभी बातों का खुलासा जानी-मानी एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने किया है। स्मिता ने बताया कि कैसे सलमान खान ऐश्वर्या पर लट्टू थे और यही वो समय था कि जब दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। बता दें कि स्मिता ने 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म में ऐश्वर्या राय की मां का रोल प्ले किया था।

मशहूर एक्ट्रेस का खुलासा
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का प्यार परवान चढ़ ही रहा था और ये बात सेट पर सभी लोगों को दिख रही थी। इन सभी लोगों में ऐश्वर्या की मां का किरदार निभाने वालीं स्मिता जयकर भी थीं। इसी बारे में हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे दोनों का प्यार उस वक्त परवान चढ़ रहा था।
'वो बार-बार ऐश्वर्या को छू रहे थे...'
एक्ट्रेस ने फिल्मीबीट को दिये एक इंटरव्यू में कहा कि सलमान खान से रहा नहीं जाता था और वे बार-बार ऐश्वर्या को छूते थे। तब 'आंखों की गुस्ताखियां' गाने की शूटिंग हो रही थी। उन्हें मेरा चक्कर लगाना था क्योंकि उनके लिए मैं मां के समान थी। मगर सलमान इस दौरान जाकर बार-बार ऐश्वर्या को छू रहे थे, जिसकी वजह से डायरेक्टर को भी गुस्सा आ गया। संजय ने कहा कि तुम्हें उन्हें नहीं छूना चाहिए। तुमने उनको क्यों छुआ?
स्मिता ने बोली ये बात
अब हाल ही में स्मिता का एक और इंटरव्यू खूब चर्चा में है, जिसमें उन्होंने दोबारे से हम दिल दे चुके सनम फिल्म का ही जिक्र किया है। स्मिता बताती हैं कि जब हम एक गाने की शूटिंग कर रहे थे तो इसे आउटडोर में शूट होना था। सलमान और ऐश्वर्या को तैयार होने में समय लगता था तो हमने एक सेटअप बना दिया था।
हम लोग यहां अंताक्षिरी खेला करते थे। इस दौरान हम लोगों की बॉन्डिंग काफी मजबूत होती चली गई। हमें शूटिंग करने में पूरे 10 दिन लगे थे और हमारे पास लिमिटेड समय था।












Click it and Unblock the Notifications