IIFA Awards 2022: मंच पर सलमान खान के छलके आंसू, स्ट्रगल के दिनों को याद कर बताया किस्सा
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान उस वक्त को याद किया जब वह बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रहे थे।
मुंबई, 6 जून: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज एक जाना माना चेहरा है। अपने 34 साल के करियर में उन्होंने कईं सुपरहिट फिल्में की हैं। सलमान खान एक फिल्मी परिवार से तालुक रखते हैं। उनके पिता सलीम खान जाने माने राइटर थे। लेकिन इसके बावजूद सलमान खान के करियर में एक ऐसा भी वक्त आया जब उन्हें कईं महीने खाली बैठना पड़ा। एक इवेंट के दौरान सलमान खान इसका खुलासा किया और वह भावुक हो गए।

सलमान खान ने सुनाया पुराना किस्सा
बॉलीवुड में आज सलमान खान एक बड़ा नाम है। जिन्हें दबंग खान के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन इस पहचान को बनाने में सलमान खान को कईं मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बहुत से लोग ऐसा सोचते हैं कि, वह एक फिल्मी परिवार से हैं तो उनको ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। लेकिन ऐसा नहीं है सलमान खान का बॉलीवु़ड डेब्यू अच्छा नहीं रहा। हाल ही में एक इवेंट के दौरान सलमान खान ने इसकी जानकारी दी और कईं बड़े खुलासे भी किए।

इस फिल्म के बाद कईं महीनों तक खाली रहे सलमान
साल 1988 में सलमान खान की पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी में वह साइड रोल में नजर आए। इस फिल्म के बाद सलमान खान ने बतौर हिरो 'मैंने प्यार किया' में डेब्यू किया था। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला जिसके बाद सलमान खान काफी रातों-रात फेमस हो गए। फिल्म में उनके अपोजिट भाग्यश्री थीं। जिन्होंने फिल्म के बाद शादी का फैसला कर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। लेकिन, इस फिल्म के बाद सलमान खान को कईं समय तक खाली बैठना पड़ा। सलमान खान ने इसकी वजह जब बताई तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

'भाग्यश्री को मिला पूरा क्रेडिट'
सलमान खान ने कहा कि, फिल्म 'मैंने प्यार किया' के रिलीज होने के बाद भाग्यश्री ने पूरा फिल्म क्रेडिट लिया। इस फिल्म के 6 महीनों बाद तक मेरे पास कोई फिल्म नहीं थी ना ही कोई काम था। तभी एक 'देवता समान आदमी' रमेश तौरानी मेरी जिंदगी में आए। मेरे पिता ने उस वक्त 2 हजार रुपये दिए और प्रड्यूसर जीपी सिप्पी से कहा कि वह एक फिल्म मैगजीन में झूठी अनाउंसमेंट कर दें कि उन्होंने मुझे एक फिल्म के लिए साइन किया है।'
सलमान खान को इस वजह से मिली थी 'पत्थर के फूल'
सलमान खान ने आगे कहा, रमेश तौरानी जीपी सिप्पी के ऑफिस गए और फिल्म के म्यूजिक के लिए 5 लाख रुपये दिए। उन 5 लाख रुपयों की वजह से मुझे बाद में एक फिल्म 'पत्थर के फूल' मिली। थैंक यू।' इसी के दौरान सलमान खान ने उस वक्त को याद किया जब उनके पास पैसे नहीं थे। उन्होंने सुनील शेट्टी का जिक्र कर बताया कि, वह एक शॉप पर गए थे जब उन्हें शर्ट और वॉलेट खरीदना था लेकिन पैसे ना होने के कारण वह नहीं खरीद पाए। तभी सुनील शेट्टी ने उन्हें शर्ट और वॉलेट खरीदकर गिफ्ट किया। ये बताते हुए सलमान खान अचानक भावुक हो गए।

बोनी कपूर ने की सलमान की मदद
इस दौरान सलमान खान ने एक और खुलासा किया। बता दें कि, फिल्म वॉन्टेड से सलमान खान के करियर में एक टर्निंग प्लाइंट आया। इस फिल्म को लेकर सलमान खान ने बताया कि, जब ये फिल्म उन्हें ऑफर की गई थी तब उनका समय खराब चल रहा था। तभी बोनी कपूर ने उन्हें फिल्म के लिए चुनकर उनकी मदद की।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म
बता दें कि, सलमान खान को सिनेमा जगत में लगभग 34 साल हो चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में कईं बेहतरीन फिल्में की हैं। आज उनका नाम एक सक्सेसफुल एक्टर में शामिल है। फिलहाल सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली 'फिल्म कभी ईद कभी दिवाली' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म साल के अंत में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications