'मिसेज खान बनने का चांस किया मिस' सलमान खान ने कैटरीना कैफ को शादी नहीं करने पर कसा तंज, उड़ाया था मजाक
Salman Khan Katrina Kaif: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ी हैं जो बनी और फिर टूटी। इस लिस्ट में सलमान खान और कैटरीना कैफ भी हैं। जिन्होंने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
एक वक्त था जब कैटरीना कैफ और सलमान खान एक दूसरे से बेइंताह प्यार करते थे। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री के भी लाखों फैंस दीवाने थे। अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों शादी करेंगे लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। इस बीच अब सलमान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

सलमान खान का ये वीडियो साल 2014 का जब बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा का प्री-वेडिंग फंक्शन था। उस वक्त कैटरीना कैफ रणबीर कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थीं। सलमान खान ने तब सरेआम कैटरीना कैफ को उनसे शादी ना करने को लेकर तंज कसा था और कहा था कि उन्होंने ये चांस मिस कर दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सबके सामने सलमान खान एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर कहते हैं कि, 'कैटरीना को तो मिसेज खान बनने का मौका दिया था। लेकिन वह मिसेज कपूर बनीं।' इसके अलावा भाईजान ने कैटरीना कैफ को मिसेज कपूर तक कह डाला। हालांकि एक्ट्रेस ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
बता दें कि, सलमान खान और रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद कैटरीना कैफ की लाइफ में विक्की कौशल की एंट्री हुई। साल 2021 में कपल ने शादी की थी और इसे काफी सीक्रेट रखा गया था। अब विक्की और कैटरीना अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं। वहीं सलमान खान संग आज भी एक्ट्रेस अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। उन्होंने 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों में स्क्रीन साझा की है। दोनों आखिरी बार फिल्म टाइगर 3 में साथ नजर आए थे। जो कि साल 2023 में रिलीज हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications