जब सोनाली फोगाट ने रुबीना को दी थी गाली, सलमान को आया इतना गुस्सा कि बोल दी थी ये बात
सोनाली फोगाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान उन्हें फटकार लगाते दिख रहे हैं। ये वीडियो बिग-बॉस 14 का है।
मुंबई, 23 अगस्त: फैंस के बीच मशहूर टिक टॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का आज अचानक गोवा में निधन हो गया। सोनाली के अचानक दुनिया को अलविदा कहने से उनके फैंस और चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा। सोनाली सलमान खान के रियलिटी शो बिग-बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। शो से भी उन्हें अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी मिली। इस दौरान लड़ाई-झगड़े, कॉन्ट्रोवर्सी और पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोनाली ने खूब सुर्खियां बटोरीं। ऐसे में एक किस्सा खूब मशहूर हुआ था, जब सोनाली को शो के होस्ट सलमान खान ने जमकर फटकार लगाई थी। भाईजान सोनाली से इतने खफा हो गए कि उनपर भड़क उठे थे।
Recommended Video

अचानक निधन से सदमे में फैंस
सोनाली फोगाट आज हमारे बीच नहीं हैं। उनका यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह जाना सबके लिए काफी शॉकिंग है। फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि ऐसे अचानक वे सबको अलविदा कह गईं। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

बिग-बॉस से मिली पॉपुलैरिटी
सोनाली टिक टॉक पर खूब एक्टिंव रहती थीं। यही नहीं वे इंडस्ट्री का भी हिस्सा रह चुकी हैं। सलमान खान के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 14 में सोनाली ने हिस्सा लेकर अच्छी-खासी पहचान बनाई थी। बिग बॉस के घर में वे तकरीबन 33 दिनों तक रही थीं।

रुबीना संग हुई थी जमकर लड़ाई
बिग बॉस का हिस्सा रहीं सोनाली की शो में साथी कंटेस्टेंट से खूब तकरार देखने को मिली। इस दौरान उनके हंसी मजाक, लड़ाई-झगड़े भी खूब चर्चा में रहे। घर में रुबीन दिलैक संग उनकी लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। दोनों की लड़ाई इतनी भयंकर हुई कि सलमान खान को बीच में आना पड़ा था।
रुबीना-सोनाली की लड़ाई में कूदे सलमान
दरअसल 'बिग बॉस 14' में सोनाली फोगाट और रुबीना दिलैक के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। टास्क परफॉर्म करते हुए दोनों के बीच इतनी गंदी लड़ाई हुई कि सोनाली ने रुबीना को गाली तक दे डाली थी। इसके बाद रुबीना ने भी सोनाली को नहीं छोड़ा और उनपर जमकर बरस पड़ीं।

सलमान ने सोनाली को लगाई थी फटकार
इसके बाद जब सोनाली से सवाल हुआ कि वे बौखला कर गाली दे रही हैं तो उन्होंने बताया कि मैं किसी की बेटी को बीच में नहीं लाई बल्कि रुबीना दिलैक लेकर आई थीं। ये सब देखकर सलमान खान ने सोनाली को जमकर फटकार लगाते हुए कहा था कि क्या आपने शो देखा है? इसमें ऐसा नहीं करना होता।

क्या बोले थे सलमान?
सलमान खान ने सोनाली से कहा कि आपने किसी की बेटी (रुबीना) के बारे में कहा है और उसे घर के बाहर देख लेने की धमकी दी है। इतने में सोनाली बोलती हैं कि उन्होंने घर के बाहर की बात नहीं की। सलमान कहते हैं कि ये सब देख चुके हैं। सलमान खान सोनाली को फटकार लगाते हुए कहते हैं कि ये सब चीजें उन्हें सूट नहीं करतीं।
वायरल हो रहा वीडियो
बताते चलें कि अब बिग-बॉस के घर से सोनाली फोगाट के ये क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोनाली का अचानक ऐसे दुनिया से जाना सबको हैरान कर गया है। सोनाली इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन फैंस के दिलों में उनकी यादें हमेशा ताजा रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications