जब फोटोग्राफर्स के सामने रूपाली गांगुली ने छिपा लिया चेहरा, मांगा 20 मिनट का समय

मुंबई, 17 जनवरी। टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। जिस तरह से टीवी स्क्रीन पर वह अपने किरदार में डूब जाती हैं उसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। टीवी स्क्रीन के बाहर रुपाली गांगुली बेहद सादगीपूर्ण जिंदगी के लिए जानी जाती हैं। दरअसल रुपाली जब पार्लर जा रही थीं तभी पापाराजी फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया और उनकी तस्वीर क्लिक करने लगे। फोटोग्राफर रूपाली से अपील कर रहे थे कि वह कैमरे के सामने पोजिंग करें लेकिन इस दौरान रूपाली ने अपना चेहरा छिपाते हुए फोटोग्राफर से एक अपील की।

फोटोग्राफर के सामने छिपा लिया चेहरा

फोटोग्राफर के सामने छिपा लिया चेहरा

दरअसल जब फोटोग्राफर रूपाली से कैमरे के सामने पोज करने के लिए कह रहे थे तो रुपाली ने शर्माते हुए अपनाचेहरा छिपा लिया। हुआ यूं कि रुपाली ने अपने सिर में तेल लगा रखा था और यही वजह थी कि वह नहीं चाहती थीं कि ऐसी हालत में फोटोग्राफर उनकी तस्वीर को क्लिक करें। रूपाली ने फोटोग्राफर्स के सामने अपना चेहरा छिपाते हुए उनसे कहा कि वह मेरी तस्वीर अभी ना क्लिक करें मैं 10 मिनट के बाद वापस आऊंगी उसके बाद क्लिक करें। हालांकि फोटोग्राफर्स उनसे यह कह रहे थे कि आप अच्छी लग रही हैं। लेकिन रूपाली फोटोग्राफर से बचती हुईं पार्लर के अंदर चली जाती हैं।

वीडियो में मांगा 20 मिनट का समय

इंस्टाग्राम पर रूपाली का यह वीडियो भी सामने आया है। जिसमे रुपाली कहती हैं कि मेरे बाल में तेल है। वह अपील करती हैं और कहती हैं कि मेरे को 20 मिनट दे दो मैं आ रही हूं। हालांकि इसी दौरान एक फैन उनके साथ सेल्फी क्लिक कराने के लिए आता है तो वह उसे मना नहीं करती हैं और उसके साथ सेल्फी क्लिक कराती हैं। जिसके बाद फैन कहता है कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

एक यूजर ने लिखा कि यह 100 फीसदी लड़कियों की समस्या है। एक फैन ने लिखा बाल में तेल लगे होने के बावजूद रूपाली काफी खूबसूरत दिख रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि वह कितना जमीन से जुड़ी एक्ट्रेस हैं। जबकि एक यूजर ने रूपाली के सीरियल साराभाई वर्सेज साराभाई का जिक्र करते हुए कहा कि मोनिशा तो मोनिशा ही रहेगी। बता दें कि साराभाई वर्सेज साराभाई में मोनिशा एक साधारण बहू का रोल निभाया है जिसमे उनकी सांस का किरदार रत्ना पाठक ने निभाया है और वह एक हाई क्लास लेडी का किरदार में थीं।

लंबे समय के बाद वापसी

लंबे समय के बाद वापसी

फिलहाल रुपाली गांगुली आजकल अनुपमा सीरियल में अनुपमा के किरदार को निभा रही हैं। इस सीरियल को लोग काफी पसंद कर रही हैं। कई साल के बाद इस सीरियल ने टीवी पर अपनी फिर से वापसी की है। इससे पहले रूपाली गांगुली परवरिश- कुछ खट्टी कुछ मीठी सीरियल में नजर आई थीं। लेकिन यह सीरियल 2013 में ही खत्म हो गया था। टीवी से इतने लंबे समय के ब्रेक के बारे में रूपाली ने कहा कि मुझे अपनी पसंद के किरदार नहीं नहीं मिल रहे थे। मैं मां औ बहन के रोल करने की इच्छुक नहीं थी। अगर मैं डेली सोप करूंगी तो मैं चाहती हूं कि उस किरदार की अलग पहचान हो। मैं कुछ ऐसा चाहती थी जो पहल नहीं किया हो। अगर रोल से मुझे संतुष्टि नहीं मिलती है तो इसका मेरे अभिनय पर असर पड़ेगा, मैं किरदार को रोमांचक नहीं बना पाउंगी और दर्शकों को पसंद नहीं आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+