12 बच्चे पैदा करना चाहती थीं रेखा, लेकिन आज भी जिंदगी में है इस बात का अफसोस, कहा- 'मेरी शादी नहीं...'

Rekha: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। एक्ट्रेस ना सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग से बल्कि खूबसूरती से भी फैंस का दिल जीता। हालांकि पर्सनल लाइफ के मामले में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे।

रेखा का सबसे ज्यादा महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अफेयर काफी चर्चा में रहा। हालांकि उनसे अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने शादी कर ली थी लेकिन कुछ समय बाद ही उनके पति का निधन हो गया था। खैर अब उनका कोई पति नहीं है और वह अपनी जिंदगी अकेले गुजार रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेखा हमेशा बहुत सारे बच्चे चाहती थीं।

Rekha

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में खुद रेखा ने इस बात का खुलासा किया था कि वह खूब सारी बच्चे चाहती थीं। एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'मेरी फैंटसी है कि मेरे बहुत से बच्चे हों, लेकिन मैं आशा करती हूं कि ये सिर्फ फैंटसी बन कर ही न रह जाए। मेरी मम्मी भी कहती थी कि कम से कम 30 साल की उम्र तक बच्चे हो जाने चाहिए।'

रेखा ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा था, 'मैं चाहती हूं कि मेरा बच्चा शारीरिक रूप से मेरे साथ बड़ा हो. मुझे नहीं लगता कि हमारे बीच कोई कम्यूनिकेशन गैप होगा क्योंकि मैं बहुत अपनी जिंदगी में काफी एडवांस और 100 साल आगे का सोचती हूं।'
रेखा ने आगे कहा था, 'मुझे मेरे घर में प्राइवेसी बहुत ज्यादा पसंद है लेकिन मैं हमेशा से चाहती हूं बच्चों से मेरे घर का खालीपन भर जाए। बच्चे होंगे घर में खेलेंगे सीढ़ियों पर दौड़ेंगे। लेकिन मुझे हर किसी की तरह केवल 2 बच्चे ही नहीं चाहिए कम से कम 12 बच्चे चाहिए। हालांकि मुझे पछतावा होता है कि मेरी शादी नहीं हुई और ना ही बच्चे हुए।'

हालांकि रेखा की ये इच्छा हमेशा के अधुरी रह गई। उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से साथ शादी भी कर ली थी। एक्ट्रेस अपना घर बसाना चाहती थी लेकिन ये शादी 6 महीने में ही खत्म हो गई थी। दरअसल उनके पति ने सुसाइड कर लिया था जिसका जिम्मेदार रेखा को ठहराया गया था। उसके उन्होंने विनोद मेहरा से साल 1973 में शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद ही ये शादी भी टूट गई। लेकिन अब रेखा अकेले जिंदगी गुजार रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+