'कॉफी विद करण टाइम पास शो है, बकवास होता है...', रणवीर सिंह आखिर क्यों हुए थे गुस्सा, वायरल हुआ वीडियो

'कॉफी विद करण टाइम पास शो है, बकवास होता है...', रणवीर सिंह आखिर क्यों हुए थे गुस्सा, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई, 24 जून: लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन-7 जल्द ही आने वाला है। हाल ही में करण जौहर ने नए टीजर में अपने आगामी शो कॉफी विद करण सीजन 7 की प्रीमियर के तारीखों की घोषणा की है। करण जौहर ने बताया कि 'कॉफी विद करण' 7 जुलाई, 2022 से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें शो के पिछले सीजन में आए कलाकार शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और अन्य की क्लिप दिखाई गई। इसी बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'कॉफी विद करण' को टाइम पास शो बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

''कॉफी विद करण...टाइम पास शो है....''

''कॉफी विद करण...टाइम पास शो है....''

वायरल वीडियो में रणवीर सिंह ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, ''कॉफी विद करण...टाइम पास शो है...उसमें बहुत बकवास बातें होती हैं...उसको सीरियसली नहीं लेना चाहिए...जितना कि आप ले रहे हैं।'' बता दें कि ये वीडियो पुराना है। फिल्म बेफिक्रे के प्रचार के दौरान रणवीर सिंह ने यह बात कही थी।

आखिर क्यों गुस्सा हुए थे रणवीर सिंह

आखिर क्यों गुस्सा हुए थे रणवीर सिंह

पत्रकार द्वारा पूछा गया कि रणवीर कपूर ने कहा कि आप दीपिका से शादी कर लें...और आपके बच्चे रणवीर कपूर के फैन हों...? इस सवाल का जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने कहा, '''कॉफी विद करण...टाइम पास शो है...उसमें बहुत बकवास बातें होती हैं...उसको सीरियसली नहीं लेना चाहिए...जितना कि आप ले रहे हैं।''

कौन होगा 'कॉफी विद करण' सीजन-7 का पहला गेस्ट

कौन होगा 'कॉफी विद करण' सीजन-7 का पहला गेस्ट

अफवाहें हैं कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह कॉफी विद करण सीजन 7 के पहले गेस्ट होंगे। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की आगामी फिल्म रॉकी और रानी की लव स्टोरी में दिखाई देंगे। हालांकि कई मीडिया खबरों में ये भी लिखा गया है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शो के पहले गेस्ट हो सकते हैं।

'कॉफी विद करण' के हो गए 18 साल

'कॉफी विद करण' के हो गए 18 साल

कुछ हफ्ते पहले करण जौहर ने कॉफी विद करण सीजन 7 के सेट से अपनी तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा था, ''#koffeewithkaran के सीजन 7 की शूटिंग शुरू हुई। मुझे पहली बार इस शो को शुरू किए 18 साल हो गए हैं ... मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं इतने लंबे समय से इसके साथ बना हुआ हूं।आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद!''

कैटरीना और विक्की भी दिख सकते हैं 'कॉफी विद करण' में?

कैटरीना और विक्की भी दिख सकते हैं 'कॉफी विद करण' में?

इस सीजन में उन हस्तियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है जो शो में आने वाले हैं। लेकिन अफवाहें हैं कि हमें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल देखने को भी मिल सकते हैं। जाहिर तौर पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नए सीजन में मेहमान हो सकते हैं। हालांकि, करण ने एक नए इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया है कि रणबीर ने फिल्म निर्माता से उन्हें शो के नवीनतम सीजन में अतिथि के रूप में नहीं आने के लिए कहा है।

2004 में पहली बार आया था कॉफी विद करण

2004 में पहली बार आया था कॉफी विद करण

कॉफी विद करण एक लंबे समय तक चलने वाला सेलिब्रिटी टॉक शो है जिसमें बॉलीवुड के सबसे चर्चित नामों के साथ मजेदार बातचीत होती है। करण जौहर की मेजबानी वाला शो पहली बार 2004 में स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित हुआ था। शो का छठा सीजन 2019 में खत्म हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+