क्या इसी वजह से टूटा था करिश्मा कपूर का घर? पिता रणधीर ने एक्स पति की सरेआम उड़ाई थी धज्जियां और फिर...
Randhir Kapoor talks about Karisma Kapoor Husband: एक समय था, जब करिश्मा कपूर की जिंदगी बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही थी। संजय कपूर से जब उनका तलाक हुआ था तो उनकी पर्सनल जिंदगी के बारे में कई तरह की बाते हुईं मगर एक परिवार ही था, जो एक्ट्रेस के साथ खड़ा रहा। परिवार ने एक्ट्रेस का हर मुश्किल में साथ दिया।
करिश्मा कपूर के परिवार ने कभी भी एक्ट्रेस के रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा। परिवार का साथ ही था, जिसकी वजह से एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के इतने बड़े दर्द से उबरीं। करीना कपूर की बात करें तो उन्होंने भी कभी अपनी बहन के तलाक के बारे में डीटेल में बात नहीं की।

हालांकि एक बार करिश्मा कपूर के पिता ने अपने दामाद को लेकर ऐसा कुछ कह दिया, जिसने बवाल मचाकर रख दिया था। दरअसल, रणधीर कपूर ने अपने दामाद को थर्ड क्लास आदमी कहा था। उन्होंने कहा कि हर कोई हमारी साख जानता है। हम कपूर हैं और हमें किसी के पैसे के पीछे भागने की जरूरत नहीं है।
रणधीर कपूर ने आगे काह कि संजय एक थर्ड क्लास आदमी है। पिता के अलावा बहन ने भी करिश्मा का जमकर सपोर्ट किया था। बेबो ने एक इंटरव्यू में कहा कि ये उनके लिए एक मुश्किल वक्त है। ये बेहद कठिन है। मैंने असल में इसके बारे में भी बात नहीं की क्योंकि मैं अपनी बहन को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हूं।
करीना ने आगे कहा कि उनके बारे में जो कुछ भी कहा गया है, करिश्मा और मैंने कभी भी कुछ नहीं कहा और मैं हमेशा इसे ऐसे ही बनाए रखना चाहूंगी।
बताते चलें कि करिश्मा कपूर और करीना कपूर दोनों ही बहनें एक दूसरे का सपोर्ट सिस्टम हैं। दोनों बहनें एक दूसरे संग अकसर देखी जाती हैं। करीना ने अपनी बहन के मुश्किल वक्त में उनका बहुत साथ दिया था। करिश्मा और संजय के तलाक को भी 10 साल पूरे हो चुके हैं। तलाक के बाद करिश्मा को भी अपने दोनों बच्चों की कस्टडी मिल गई और वे एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो करिश्मा कपूर ने हाल ही में सारा अली खान के साथ मर्डर मुबारक फिल्म में काम किया है। इसमें विजय वर्मा और पंकज त्रिपाठी भी लीडिंग रोल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications