जब राखी सावंत ने मलाइका अरोड़ा को बोली बेहुदा बात, सलमान खान का नाम घसीटा, एक्ट्रेस को आया गुस्सा और फिर...
एक दफा ऐसा भी हुआ था कि राखी सावंत और मलाइका अरोड़ा की लड़ाई जबरदस्त चर्चा में रही थीं।
Rakhi Sawant attacks Malaika: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को लाइमलाइट में रहने के लिए कुछ बड़ा करने की जरूरत ही नहीं है। किसी भी मुद्दे पर राखी बड़ी ही आसानी से कूद कर सुर्खियां बटोर लेती हैं। शायद ही कोई एक्टर या एक्ट्रेस हो, जिसे मुद्दे में घसीटने में राखी ने कोई कसर छोड़ी हो। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक बार राखी सावंत बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा से भी लड़ चुकी हैं। इंडस्ट्री में शानदार आइटम सॉन्ग कर पहचान बनाने वाली मलाइका अरोड़ा की भी राखी के साथ एक बार कैट फाइट हो चुकी है। राखी और मलाइका अरोड़ा का ये मुद्दा खूब सुर्खियों में रहा था। हद तो तब हो गई थी, जब राखी ने सलमान खान का नाम इस मुद्दे में घसीटा।

सुर्खियों में रही थी ये वॉर
राखी सावंत बीते दिनों शर्लिन चोपड़ा संग कोल्ड वॉर को लेकर खूब सुर्खियों में रही थी। शायद ही कुछ ऐसा कॉन्ट्रोवर्शियल हो, जो दोनों ने एक दूसरे को ना बोला हो। दोनों ने एक दूसरे के कैरेक्टर पर भी उंगली उठाई थी। लेकिन एक दफा ऐसा भी हुआ था कि राखी सावंत और मलाइका अरोड़ा की लड़ाई जबरदस्त चर्चा में रही थीं।

राखी ने बोल दी थी ये बेहुदा बात
बात उस वक्त की है, जब मलाइका अरोड़ा खान परिवार का हिस्सा थीं। तब मलाइका अरबाज खान की पत्नी थीं। तब राखी सावंत ने मलाइका अरोड़ा के करियर को लेकर कमेंट करते हुए कहा था कि एक्ट्रेस जो भी हैं, सलमान खान की वजह से हैं। उन्हें आइटम गर्ल इसलिए कहा जाता है क्योंकि वे सलमान खान के परिवार का हिस्सा हैं। उनका सलमान खान के साथ कनेक्शन है।

बुरी तरह भड़कीं मलाइका
मलाइका के करियर पर राखी के इस कमेंट को लेकर एक्ट्रेस बुरी तरह से भड़क उठी थीं। मलाइका अरोड़ा ने साल 2008 में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा है तो सलमान खान की हर फिल्म में मुझे होना चाहिए। हर उस गाने का मुझे हिस्सा होना चाहिए, जो सलमान खान करते हैं।

सलमान को लेकर एक्ट्रेस ने बोली ये बात
मलाइका अरोड़ा ने राखी के बेहुदा कमेंट पर रिप्लाई देते हुए कहा कि सलमान खान ने मुझे नहीं बनाया है। मैं जो हूं, अपने दम पर हूं। मलाइका का ये इंटरव्यू भी खूब वायरल हुआ था। राखी को जिस तरह मलाइका ने जवाब दिया था, लोगों को ये खूब पसंद आया था।

छैयां छैयां ने दिलाई पहचान
बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत में मॉडलिंग की थी। साल 1998 में आई फिल्म दिल से में शाहरुख खान के साथ 'छैयां छैयां' गाने में मलाइका अरोड़ा नजर आईं। इस गाने ने मलाइका अरोड़ा को एक अलग ही पहचान दिलाई। इसके बाद भी मलाइका अरोड़ा ने कई आइटम सॉन्ग्स में काम किया।

लाइमलाइट में रहती हैं मलाइका
मलाइका अरोड़ा लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। लेकिन फिर भी बॉलीवुड डीवा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। मलाइका की फिटनेस के फैंस दीवाने हैं। अरबाज से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ गई हैं। अब वे बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। फैंस भी कपल को काफी पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications