'मेरा मिसकैरेज हुआ और मेरे साथ..', प्रेग्नेंसी से लेकर धोखाधड़ी राखी सावंत ने आदिल पर लगाए थे ये गंभीर आरोप

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपने एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने आदिल को इस साल फरवरी में गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया था। अब 6 महीने बाद आदिल जेल से रिहा हो चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, राखी ने आदिल पर क्या आरोप लगाए थे।

आदिल खान दुर्रानी पर राखी ने लगाए थे आरोप
बता दें कि राखी सावंत ने पति आदिल खान दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई थी। राखी ने आदिल दुर्रानी पर मारपीट, अननेचुरल सेक्स से लेकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और पैसों के लिए उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं राखी सावंत ने यह भी दावा किया था कि आदिल उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव करते थे।

Adil Khan Durrani

आदिल ने पैसों का किया गलत इस्तेमाल
राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी पर यह भी आरोप लगाया था कि शादी होने के बाद भी आदिल का किसी और लड़की से चक्कर चल रहा था। दूसरी लड़की के लिए उन्हें धोखा दिया और उनके पैसों का गलत इस्तेमाल किया। इन आरोपों के बाद पुलिस ने आदिल को 20 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था।

राखी का हुआ था मिस्कैरेज
आदिल खान दुर्रानी के गिरफ्तार होने के बाद राखी सावंत ने अपने मिस प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज को लेकर बड़ा बयान दिया था। इंस्टैंट बॉलीवुड संग बातचीत के दौरान राखी ने ये बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि, 'बिग-बॉस मराठी के दौरान मैंने इन्हें बताया था कि मैं प्रेग्नेंट हूं। जब मैं शो से बाहर आई तो इन्होंने मुझसे शादी से इनकार कर दिया था। .मेरा ऑपरेशन हुआ था इतना बड़ा जिसके बाद डॉक्टर शिंदे ने इनको बोला था कि ऑपरेशन के 3 महीने तक आप कुछ कर नहीं सकते हैं लेकिन वो 10 दिन भी रुक नहीं पाए हमारे बीच वो सब हुआ।' यहां देखें पूरा वीडियो

जेल से रिहा हुए आदिल खान दुर्रानी
इसके अलावा राखी ने आदिल खान दुर्रानी को लेकर मीडिया के सामने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे। लेकिन अब 6 महीने जेल में सजा काटने के बाद आदिल रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर आकर आदिल ने मीडिया संग बातचीत की और कहा कि वह जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सच सामने आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+