जब पामेला चोपड़ा को पति यश चोपड़ा पर होने लगा था शक, इस हसीना की वजह से बिगड़ गया था रिश्ता
60 और 70 की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज और निर्देशक यश चोपड़ा की दोस्ती पर उनकी पत्नी पामेला चोपड़ा को शक हो गया था। जिसकी वजह से शादी टूटने तक की नौबत आ गई थी।

Pamela Chopra-Yash Chopra: हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले मशहूर निर्देशक यश चोपड़ा का निधन 11 साल पहले हो चुका है। आज यानी 20 अप्रैल को उनकी पत्नी पामेला चोपड़ा भी इस दुनिया को अलविदा कह गईं। आज हम इन दोनों की लव स्टोरी से कुछ अनसुने किस्से बताने वाले हैं।
टूटने की कगार पर थी यश चोपड़ा और पामेला की शादी
दरअसल, यश चोपड़ा की पत्नी पामेला हमेशा से लाइमलाइट से दूर रहीं। उनका ध्यान हमेशा से अपने घर और बच्चों पर रहा। यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा ने अपने शादीशुदा जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। एक वक्त तो ऐसा आ गया था जब दोनों की शादी टूटने की कगार पर थी और इसकी वजह सबके दिलों पर राज करने वाली 60 और 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज थीं।
इस एक्ट्रेस की वजह से पत्नी को हुआ शक
यश चोपड़ा अपनी शानदार फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। एक जमाना था जब यश चोपड़ा और मुमताज के लव अफेयर की चर्चा हर तरफ थी। यहां तक कि दोनों शादी भी करने वाले थे। लेकिन, जब इस रिश्ते की भनक जब उनकी पत्नी पामेला को लगी तो उन्होंने यश चोपड़ा के एक दोस्त से उनके रिश्ते के बारे में पूछ डाला था।

पामेला ने यश के दोस्त से किया कंफर्म
इस दोस्ती के बारे में खुद पामेला चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि, शादी से पहले उन्हें इस रिश्ते की खबर मिली थी। उस वक्त गॉसिप थी कि यश चोपड़ा एक एक्ट्रेस के प्यार में पागल हैं और वह दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। जब इस बारे में पामेला ने यश चोपड़ा के दोस्त से पूछा, 'यश और मुमताज के बीच क्या चल रहा है?' तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, 'दोनों अच्छे दोस्त थे, इससे ज्यादा कुछ नहीं।

दोस्ती से ज्यादा था यश-मुमताज का रिश्ता
हालांकि यश चोपड़ा के दोस्त के इस जवाब से पामेला बिल्कुल संतुष्ट नहीं थी और उनको शक होने लगा था कि यश चोपड़ा और मुमताज के बीद दोस्ती से कई ज्यादा गहरा रिश्ता है। पामेला ने दोस्त से कहा था, ये सच नहीं है! वो सिर्फ 'अच्छे दोस्त' नहीं हैं। खैर मुमताज और डायरेक्टर के किस्सों की चर्चा आज भी होती है।
मुमताज से शादी करना चाहते थे यश चोपड़ा
आपको बता दें कि, मुमताज और यश चोपड़ा एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। यहां तक कि दोनों शादी भी करना चाहते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, डायरेक्टर एक्ट्रेस का हाथ मांगने के लिए उनके घर गए थे लेकिन मुमताज के भाई ने इस रिश्ते से साफ इंकार कर दिया था। साल 1970 में यश चोपड़ा की शादी पामेला चोपड़ा से हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications