जब मीरा राजपूत ने बताया बेड पर कैसे हैं शाहिद, फेवरेट पोजिशन पर दिया ये जवाब
मुंबई, 06 जनवरी: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे क्यूट जोड़ियों में शुमार है। मीरा राजपूत भी फैन फॉलोइंग के मामले में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। शाहिद की वाइफ सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके फैंस भी उनकी एक झलक के लिए काफी क्रेजी नजर आते हैं। हालांकि फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं होने के बावजूद भी मीरा राजपूत किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। पैपराजी उनको अक्सर अपने कैमरे में कैद करने के लिए मशक्कत करते हुए देखें जा सकते हैं। शाहिद से शादी के बाद सुर्खियों में रहने वालीं मीरा ने एक शो के दौरान अपने बेड रूम सीक्रेट तक शेयर किए थे।

मीरा ने शेयर किए बेड रूम सीक्रेट
जी हां, एक शो के दौरान मीरा राजपूत ने शाहिद के साथ अपने बेड रूम सीक्रेट के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। शाहिद और मीरा में बेहद प्यार है। इसका अंदाजा आपको उनके इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों से आसानी से लग सकता है। कई मौकों पर शाहिद और मीरा ने एक दूसरे के लिए अपने प्यार से लेकर बॉडिंग के बारे में बताया भी है। ऐसी ही एक साल 2015 की बात है, जब नेहा धूपिया के शो 'वॉग बीएफएफ' में शाहिद कपूर अपनी वाइफ मीरा राजपूत के साथ पहुंचे थे।

मीरा ने बताई अपनी सेक्स लाइफ
इस दौरान टॉक शो में दोनों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए। यहां तक की मीरा ने भी हर सवाल का जवाब बहुत ही बेबाकी से दिया। इंटरव्यू के दौरान मीरा और शाहिद ने अपनी सेक्स लाइफ के बारे में भी बात की। हालांकि जब टीवी शो में पर्सनल लाइफ पर मीरा राजपूत ने खुलासा करते हुए बताया कि शाहिद कपूर बेड पर कैसे हैं तो एक्टर शर्म से लाल नजर आने लगे थे।

'बेड पर आपकी सबसे फेवरेट पोजिशन कौनसी है?'
दरअसल इंटरव्यू के दौरान नेहा धूपिया ने सेक्स लाइफ से जुड़ा सवाल करते हुए मीरा से पूछा कि बेड पर आपकी सबसे फेवरेट पोजिशन कौनसी है? इस सवाल पर शाहिद थोड़ा नर्वस नजर आए, लेकिन मीरा बिल्कुल भी नहीं शरमाईं और बेबाकी से इसका जवाब देने लगीं। हालांकि मीरा के पास इस सवाल का आसंर नहीं देने का भी ऑप्शन था, लेकिन उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि शाहिद हमेशा बताते रहते हैं कि बेड में क्या करना है?

'लव लाइफ के मामले में शाहिद बहुत शर्मीले'
वहीं फेवरेट पोजिशन के सवाल पर मीरा ने आगे बताया था कि लव लाइफ के मामले में शाहिद बहुत शर्मीले हैं। इसी के साथ मीरा ने यह भी खुलासा करते हुए कहा कि जब शाहिद फैमिली के साथ बैठे होते हैं, तब वो उन्हें किस करते हुए बिल्कुल भी नहीं हिचकिचातीं।

मीरा से 12 साल बड़े हैं शाहिद कपूर
आपको बता दें कि शाहिद और मीरा राजपूत के बीच उम्र का काफी फासला है। शाहिद मीरा से 12 साल बड़े हैं। शाहिद ने साल 2015 में दिल्ली की रहने वाली मीरा के साथ सात फेरे लिए थे। जब मीरा की शादी हुईं थी तब वो सिर्फ 21 साल की थीं, दोनों दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। अगस्त 2016 में उनके पहले बच्चे मीशा का जन्म हुआ, फिर साल 2018 में इस कपल ने दुनिया में बेटे जेन का स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications