Video:'सुपरस्टार तो बहुत हैं लेकिन कोई शाहरुख खान नहीं है', जब मनोज बाजपेयी ने जमकर की थी किंग खान की तारीफ
Video:'सुपरस्टार तो बहुत हैं लेकिन कोई शाहरुख खान नहीं है', जब मनोज बाजपेयी ने जमकर की थी किंग खान की तारीफ
मुंबई, 29 अगस्त: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख खान सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। शाहरुख खान के कई नए पुराने वीडियो और बयान वायरल हो रहे हैं। इसी बीच मनोज बाजपेयी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शाहरुख खान की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। तीन बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज वाजपेयी और शाहरुख खान स्ट्रगल के दिनों के दोस्त हैं। वायरल वीडियो में मनोज कहते हैं कि स्टार तो फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सारे हैं लेकिन कोई शाहरुख खान नहीं है।

मनोज बाजपेयी बोले- 17-18 साल के उम्र से शाहरुख के साथ है दोस्ती
मनोज बाजपेयी और शाहरुख खान एक-दूसरे को उनके संघर्ष के दिनों से जानते हैं। दोनों की दोस्ती तब हुई थी, जब फिल्मों में आने के लिए दोनों अभिनेता स्ट्रगल कर रहे थे। मनोज बाजपेयी का कहना है कि वह और शाहरुख एक-दूसरे को तब से जानते हैं जब वे 17-18 साल के थे। मनोज बाजपेयी ने कई बार ये कहा है कि शाहरुख ने कड़ी मेहनत से जो हासिल किया है, उस पर उन्हें गर्व है।

'स्टार तो बहुत हैं लेकिन कोई शाहरुख खान नहीं है'
मनोज बाजपेयी वीडियो में कहते हैं, ''शाहरुख मेरे पुराने जानने वाले रहे हैं, जह हम 17, 18, 19 साल के थे, तब से हम एक-दूसरे को जानते हैं। शाहरुख इतने बड़े स्टार हैं। मतलब मेगा स्टार हैं, हमारे देश के, इतनी उंचाई, जो है, बहुत कम लोग हासिल करते हैं, इतना स्टारडम उन्होंने देखा है। स्टार तो बहुत सारे हैं लेकिन कोई शाहरुख खान नहीं है। ''

'शाहरुख पर उनका परिवार तो गर्व करता ही है लेकिन मैं भी...'
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, ''शाहरुख खान की हर एचीवमेंट पर उनका परिवार तो गर्व करता ही है, लेकिन शाहरुख को ये भी पता है कि उसका दूर खड़ा, ये मनोज बाजपेयी, जो उसका दोस्त है, वो भी उसपर बहुत गर्व करता है। क्योंकि मैं जानता हूं शाहरुख कहां से कहां तक पहुंचे हैं। शाहरुख खान बहुत ही विनम्र स्वाभाव के हैं।''












Click it and Unblock the Notifications