Kishore Kumar: कभी कांग्रेस ने कर दिए थे सिंगर के गाने बैन, इस बात से नाराज हुईं थी इंदिरा गांधी

दिग्गज गायक और अभिनेता किशोर कुमार को गुजरे हुए पूरे 35 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर आज हम उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से के बारे में जानते हैं।

Kishore Kumar Death Anniversary बॉलीवुड के दिग्गज गायक और अभिनेता किशोर कुमार की आवाज आज भी फैंस के दिलों में जिंदा रहती है। उनके हिट गाने प्यार दीवाना होता है, तेरे बिना जिंदगी से, मेरे सपनों की रानी, रूप तेरा मस्ताना, ऐसे ना मुझे तुम देखो आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। लेकिन किशोर कुमार ने महज 58 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कभी इस बेहतरीन आवाज पर बैन लगा था।

जब किशोर कुमार के गानों पर लगा था बैन

जब किशोर कुमार के गानों पर लगा था बैन

किशोर कुमार का निधन 13 अक्टूबर 1987 को मुंबई में हुआ था। उनको गुजरे हुए पूरे 35 साल हो चुके हैं। उनकी मधुर आवाज के उस वक्त भी लाखों फैंस दीवाने थे। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब सुरों के सरताज किशोर कुमार के गानों पर बैन लगा दिया गया था। यह बात उस समय की है जब देश में कांग्रेस की सरकार थी और उस दौरान पूरे देश में आपातकाल लगा हुआ था।

इंदिरा गांधी ने थी ये मांग

इंदिरा गांधी ने थी ये मांग

दरअसल ये बात 80 के दशक की है जब देश में आपातकाल लगा हुआ था और सभी पत्रकार, नेता, सामाजिक कार्यकर्ता को जेल में बंद कर दिया गया था। उस समय देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस निर्णय को सही बताने के लिए और जनता तक संदेश पहुंचाने के लिए बॉलीवुड सितारों की मदद मांगी थी। जिनमें से कुछ सितारों ने सरकार की मदद भी की।

कांग्रेस पर भड़के किशोर कुमार

कांग्रेस पर भड़के किशोर कुमार

बता दें कि उस वक्त किशोर कुमार की आवाज घर घर गुंजती थी। इसी के चलते जब किशोर कुमार से सरकार ने रेडियो पर गाना गाने को कहा तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। किशोर कुमार का कहना था कि वह किसी के आदेश पर कभी गाना नहीं गाते। बस फिर क्या था सिंगर को इसकी सजा भुगतनी पड़ी। किशोर कुमार की इस बात से कांग्रेस नाराज हो गई और उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो पर किशोर दा के गीतों पर प्रतिबंध लगा दिया था। उन पर बैन लगाने वाले कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल थे।

बचपन में इतनी बुरी थी किशोर दा की आवाज

बचपन में इतनी बुरी थी किशोर दा की आवाज

किशोर कुमार की मधुर आवाज तो हम सभी ने सुनी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी आवाज फटे बांस जैसी थी। जी हां किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार ने खुद एक बार ये किस्सा एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया था। अशोक कुमार ने बताया था कि किशोर कुमार की बचपन में आवाज बिल्कुल बेकार थी। फिर एक बार किशोर कुमार का पांव सब्जी काटने वाली दराती पर पड़ गया जिसके बाद उनके पैर की उंगली कट गई।

फिर ऐसे सुधरी सिंगर की आवाज

फिर ऐसे सुधरी सिंगर की आवाज

किशोर कुमार की जिंदगी में हुए इस हादसे ने उन्हें एक स्टार बना दिया। जी हां इस चोट पर जब डॉक्टर ने तमाम इलाज करे लेकिन किशोर कुमार का दर्द जा ही नहीं रहा था। वह रात भर रोते रहते थे। कई दिनों तक लगातार जोर-जोर से रोने के कारण किशोर कुमार ने ऐसा रियाज किया कि उनकी आवाज सुधार हो गया। ये सुधार फिर ऐसा हुआ कि वह एक जाने माने गायक बन गए। लेकिन किशोर कुमार जैसे भी थे वह अपने उसूल के पक्के थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+