Rahul Gandhi को दिल दे बैठी थीं ये बॉलीवुड हसीना, करना चाहती थीं डेट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
Kareena Kapoor Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं और इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिली। वहीं उत्तर प्रदेश में भी सियासी उलटफेर देखने को मिला। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया था कि वह राहुल गांधी को डेट करना चाहती हैं।
करीना कपूर ने इस बात का खुलासा सिमी ग्रेवाल के शो में किया था। उस वक्त वह इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही थीं। एक्ट्रेस से सिमी ग्रेवाल ने पूछा था कि, अगर वह दुनिया में किसी को डेट करने के लिए चुन सकती हैं तो किसे चुनेंगी? इसके जवाब में करीना ने राहुल गांधी का नाम लिया था।

करीना कपूर ने कहा था कि, 'मुझे हमेशा से ऐसा लगता है कि राहुल काफी दिलचस्प इंसान होंगे। मुझे नहीं पता कि ये मुझे कहना चाहिए या फिर नहीं लेकिन मैं उन्हें जानना चाहूंगी। मैं एक मैगजीन में उनकी तस्वीर देखते हुए सोच रही थी कि कैसा होगा अगर मैं उनके साथ बातचीत करूं। मैं एक फिल्मों से जुड़े परिवार से आती हूं जबकि वह राजनीतिक परिवार से आते हैं। ऐसे में हो सकता है कि हमारे बीच अच्छी बातचीत हो।'
बता दें कि, करीना कपूर का ये इंटरव्यू उस वक्त का है जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म रिफ्यूजी से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसमें उनके अलावा अभिषेक बच्चन और सुनील शेट्टी लीड रोल में नजर आए थे। साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म को फैंस द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
करीना कपूर का ये बयान उस वक्त काफी चर्चा में था तब शाहिद कपूर भी उनकी जिंदगी में नहीं आए थे। हालांकि राहुल गांधी को डेट करने की उनकी चाहत कभी पूरी नहीं हो पाई। बता दें कि, लंबे अफेयर के बाद साल 2012 में करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम तैमूर और जेह है। फिलहाल वह अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications