काजोल से हनीमून में परेशान हो गए थे अजय देवगन? 40 दिन में ही कही घर लौटने की बात, आखिऱ ऐसा क्या हुआ

Ajay Devgn Kajol Honeymoon: काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे पावर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। काजोल अक्सर अजय देवगन साथ अपने रिश्ते को कई खुलासे करती रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि हनीमून में अजय को घर की याद आने लगी थी।

जय और काजोल की शादी 1999 में हुई थी। दोनों ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया है। वहीं काजोल अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब वह शादी के बाद हनीमून पर गई थीं तो अजय देवगन घर वापस जाने की जिद करने लगे थे।

Kajol

काजोल ने बताया कि जब उन्होंने अजय देवगन से पूछा था, 'क्या आप सच में मुझसे शादी करना चाहते हो? मुझे बताओ. अगर तुम सच में मुझसे शादी करना चाहते हो तो तुम मुझे उस हनीमून पर ले जाओगे। इस पर अजय ने जवाब में हां कहा था। इसके बाद एक्ट्रेस ने हनीमून के लिए 2 महीने का प्लान बनाया था। लेकिन जब वो घूमने गए तो अजय को घर वापस आना था क्योंकि वो बीमार हो गए थे।

काजोल ने कहा, "हनीमून के आखिरी तक अजय काफी ज्यादा थक गए थे। उन्हें घर की याद आने लगी थी और 40 दिन के बाद ही अजय कह रहे थे मैं थक गया हूं मुझे बुखार हो रहा है। उन्हें घर की याद आ रही थी। तो मैंने कहा, 'ठीक है, हम अब वापस जा सकते हैं।'' इसके बाद 2003 में बेटी नीसा का जन्म हुआ। वहीं साल 2010 में बेटे युग का स्वागत किया।

अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, तो हाल ही में उनकी फिल्म शैतान रिलीज हुई थी जिसमें उनके अलावा आर माधवन लीड रोल में नजर आए थे। इसके अलावा उनके पास सिंघम अगेन, रेड 2 और दे दे प्यार दे 2 जैसी फिल्में पाइपलाइम में हैं। वहीं काजोल फिल्म 'महाराग्नि- क्वीन ऑफ क्वीन्स' में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+