क्या जॉनी लीवर के पास है 'हीलिंग पावर', कहा था- 'मैंने ऋतिक रोशन की लीवर की बीमारी को छूकर ठीक किया'

क्या जॉनी लीवर के पास है 'हीलिंग पावर', कहा था- 'मैंने ऋतिक रोशन की लीवर की बीमारी को छूकर ठीक किया'

मुंबई, 29 नवंबर: भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर कॉमेडियन में से एक जॉनी लीवर सालों पहले एक ईसाई उपदेशक बन गए थे। 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके 64 वर्षीय अभिनेता जॉनी लीवर को बहुत से लोग ''ब्रदर जॉनी लीवर'' के नाम से जानते हैं। जॉनी लीवर तकरीबन दशक पहले से ईसान धर्म का प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा जॉनी लीवर वैसी चिकित्सा बैठकों में हिस्सा भी लेते है, जहां दावा किया जाता है कि प्रार्थना से बीमारी दूर भगाया जा सकता है। खुद जॉनी लीवर ने कई बार इंटरव्यू में कहा है कि वह कैंसर, लीवर सूजन, लकवा जैसी बीमारियों को छूकर प्रार्थना कर उसे ठीक कर चुके हैं। ऐसा ही एक पुराना वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें जॉनी लीवर ये दावा कर रहे हैं कि उन्होंने ऋतिक रोशन की लीवर की बीमारी को छूकर ठीक किया है।

जॉनी लीवर का दावा, 'मैंने राकेश रौशन के दर्द को भी ठीक किया '

जॉनी लीवर का दावा, 'मैंने राकेश रौशन के दर्द को भी ठीक किया '

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, ये वीडियो यूथ एसोसिएट इंटरनेशनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम की है, जिसमें जॉनी लीवर सभा को संबोधित करते दिख रहे हैं। जॉनी लीवर ने लोगों को संबोधित करते हुए दावा किया कि उन्होंने अभिनेता ऋतिक रोशन की लीवर की बीमारी ठीक किया है।

भीड़ को संबोधित करते हुए जॉनी लीवर ने कहा, मैंने एक दिन शूटिंग के दौरान अभिनेता राकेश रोशन को लंगड़ाते हुए देखा। मैंने उनसे पूछा कि आखिर क्या हो गया है। उन्होंने जवाब दिया, ऐसा लग रहा है, मेरे ऊपर किसी ने 100 किलो को वजन रख दिया हो। मैंने राकेश को बोला, क्या मैं आपके लिए प्रार्थना कर सकता हूं। वह फौरन मान गए। मैंने प्रार्थना की और कुछ ही मिनटों में वह ठीक हो गए।''

'राकेश रौशन ने मुझसे कहा, ऋतिक के लिए प्रार्थना करो'

'राकेश रौशन ने मुझसे कहा, ऋतिक के लिए प्रार्थना करो'

इस वीडियो में जॉनी लीवर आगे कहते हैं, ''कुछ दिनों बाद ऋतिक रोशन की पहली फिल्म (कहो ना प्यार है) रिलीज होने वाली थी। इसी सिलसिले में मैं राकेश रौशन को बेटे ऋतिक की सफलता के लिए बधाई देने गया। उसी दिन राकेश रौशन ने मुझे ऋतिक के लीवर की बीमारी के बारे में बताया। राकेश ने मुझे बताया कि ऋतिक सालों से लीवर की बीमारी से ग्रसित है। उन्होंने मुझे ऋतिक के लिए प्रार्थना करने को कहा, जैसा मैंने उनके लिए किया था। राकेश की ये बात सुनकर मैं तैयार हो गया।''

जॉनी लीवर का दावा- ऋतिक की लीवर की बीमारी को छूकर ठीक किया

जॉनी लीवर का दावा- ऋतिक की लीवर की बीमारी को छूकर ठीक किया

वीडियो में जॉनी लीवर आगे कहते हैं, ''मैं ऋतिक को बुलाया और उससे पूछा कि लीवर में कहां पर सूजन है। इसके बाद मैंने यीशु का नाम लेकर उस जगह पर हाथ रखा और प्रार्थना की। और आप चमत्कार देखिए, और आज तक, उसे (ऋतिक) लीवर के सूजन के लिए कोई दवा नहीं लेनी पड़ी। आपने उसकी बॉडी तो देखी है।''

हैरानी की बात तो ये है कि जॉनी लीवर ने कई बार ऋतिक को लेकर ये दावे कई बार किए हैं लेकिन अभिनेता ने कभी उनकी बातों का खंडन नहीं किया है।

क्या जॉनी लीवर के पास सच में है 'टच हीलिंग पावर'

क्या जॉनी लीवर के पास सच में है 'टच हीलिंग पावर'

अब सवाल ये उठता है कि क्या जॉनी लीवर के पास सच में है 'टच हीलिंग पावर' है। असल में जॉनी लीवर ने कभी ये दावा नहीं किया कि उनके पास शक्तियां हैं। लेकिन उन्होंने ये कई बार कहा है कि अगर यीशु को सच्चे मन से यादकर प्रार्थना किया जाए तो कोई भी बीमारी ठीक हो सकती है। उन्होंने अपने कई इंटरव्यू में 'टच हीलिंग पावर' की ओर संकेत जरूर दिया है। जॉनी लीवर का कहना है कि दुनिया भर में यीशु के वचन का प्रचार-प्रसार करने के बाद लोगों को हील करने की शक्ति उनको आई है।

जॉनी लीवर का दावा, ब्रेस्ट कैंसर से लेकर लकवा तक किया है ठीक!

जॉनी लीवर का दावा, ब्रेस्ट कैंसर से लेकर लकवा तक किया है ठीक!

जॉनी लीवर ने यह भी दावा किया है कि गजल गायक मिताली सिंह का उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर यीशु के नाम प्रार्थना कर ठीक है। जॉनी लीवर ने यह दावा अभिनेता अनुपम खेर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान किया था। इसी इंटरव्यू के दौरान जॉनी लीवर ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने अभिनेता असरानी के ड्राइवर का लकवा भी ठीक किया है।

जॉनी लीवर ने कहा, एक दिन मैं बैठकर बाइबल पढ़ रहा था कि असरानी का ड्राइवर अचानक मुझसे मिलने आया। मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ है तो उसने कहा कि ह लकवाग्रस्त है और महीनों बेड पर है। मैंने उसके उस हाथ को छुआ जो लकवाग्रस्त था, अचानक उसका हाथ ठीक हो गया और वह हिलने लगा।''

जॉनी लीवर क्यों करने लगे चमत्कार से इलाज पर विश्वास

जॉनी लीवर क्यों करने लगे चमत्कार से इलाज पर विश्वास

असल में जॉनी लीवर ने अपने कई इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब उन्हें बेटे जेसी लीवर को गर्दन पर ट्यूमर हो गया था तो डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया था। क्योंकि ट्यूमर गर्दन की कई नसों से जुड़ा था। जिसके बाद जॉनी लीवर का पूरा परिवार धार्मिक हो गया और वह चमत्कार से इलाज पर विश्वास करने लगे। अपने बेटे को वैसी सभाओं ले जाने लगे, जहां ईसाईयों में 'टच हीलिंग' से लोगों को ठीक किया जाता है।

कई अवसरों पर जॉनी लीवर ने कहा है कि ये भगवान की इच्छा थी कि उनका बेटा ठीक हो गया। जॉनी लीवर का दावा है कि यीशू को किए प्रार्थना की वजह से ही उनका बेटा कैंसर मुक्त हो पाया है।

इस वीडियो में देखें अपने बेटे के कैंसर और 'हीलिंग पावर' के बारे में क्या बोले जॉनी लीवर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+