जब रेखा को इस एक्टर ने कहा था 'टाइमपास', सुनकर घंटों रोईं एक्ट्रेस, पलभर में तोड़ दिया रिश्ता

Jitendra-Rekha Love Story: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा अपने करियर में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े एक्टर्स के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी की वजह से काफी सुर्खियों में रहीं। रेखा का नाम कई बड़े एक्टर्स के साथ जोड़ा गया।

एक वक्त था जब रेखा अमिताभ बच्चन संग अफेयर की वजह से काफी चर्चा में थीं। हालांकि दोनों का ब्रेकअप क्यों ये बात भी किसी से छुपी नहीं है। इसके बाद दोनों ने फिर कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक एक्टर ने रेखा को टाइमपास तक कह दिया था जिसकी वजह से वह काफी टूट गई थीं।

Jitendra

रेखा की जिंदगी से जुड़ा ये किस्सा बहुत कम जानते होंगे कि एक्ट्रेस एक समय पर दिग्गज अभिनेता जितेंद्र संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। लेकिन एक्टर के एक कमेंट की वजह से रेखा बुरी तरह टूट गई थीं और उन्होंने अचानक इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया था।

दरअसल, फिल्म एक बेचारा की शूटिगं के दौरान जितेन्द्र ने एक जूनियर आर्टिस्ट के सामने रेखा को 'टाइम पास' कह दिया था। जब एक्टर जूनियर आर्टिस्ट से बात कह रहे थे तो रेखा ने ये बात सुन ली थी। जिसे सुनकर वो बुरी तरह टूट गई थीं और मेकअप रूम में देर तक रोती रहीं। इसके बाद रेखा ने जितेंद्र संग रिश्ता खत्म करने का फैसला किया था। इस बात का जिक्र रेखा की बायोग्राफी 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' में भी किया गया है।

बता दें कि रेखा ने दो बार शादी की लेकिन दोनों ही असफल रही और वह फिलहाल अपनी सिंगर लाइफ जी रही हैं। वहीं बात करें अगर जितेंद्र की तो रेखा के अलावा कई एक्ट्रेसेस के साथ उनका नाम जुड़ा था। उन्होंने साल 1974 में शोभा कपूर से शादी कर ली थी। जिससे उनके दो बच्चे तुषार कपूर और एकता कपूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+