जब रेखा और अमिताभ का प्यार देख जया की आंखों में आ गए थे आंसू, फिर बिग बी ने लिया ये बड़ा फैसला

Rekha And Amitabh Bachchan: 80 के दशक अमिताभ बच्चन और रेखा अपने अफेयर की वजह से काफी चर्चा में रहे। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यही वजह है कि ये जोड़ी उस दौर में सबसे हिट जोड़ियों में एक थी।

रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की बात करें तो एक्ट्रेस ने हर बार मीडिया के सामने उनके लिए प्यार कबूल किया लेकिन वहीं बिग बी ने इस पर चुप्पी साधी हुई थी। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने बताया था कि उन्होंने साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' में बिग बी के साथ कई सारे रोमांटिक सीन दिए थे जिसे देखने के बाद जया बच्चन जोर से रोने लगीं।

Amitabh Bachchan

दरअसल, फिल्म मुकद्दर का सिकंदर में अमिताभ बच्चन और रेखा ने कई सारे रोमांटिक सीन दिए थे। उस दौरान दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। रेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि जब मुकद्दर का सिकंदर का ट्रायल शो देखने पूरा बच्चन परिवार प्रोजेक्शन रूम आया था। तब एक्ट्रेस वहीं पर मौजूद थीं।

रेखा ने आगे कहा कि, 'उस वक्त जब फिल्म चल रही थी तो वहां सबने जया बच्चन को नोटिस नहीं किया जितना मैंने किया था। रोमांटिक सीन चलते हुए उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। लेकिन इसके हफ्ते बाद इंडस्ट्री में हर कोई मुझसे यही कह रहा था कि अमिताभ बच्चन अब आगे उनके साथ कभी काम नहीं करेंगे। यहां तक कि उन्होंने कई निर्माताओं से भी ये बात कह दी थी।'

इसके बाद खबरें आने लगी थीं जया और रेखा के बीच इस फिल्म की वजह से काफी विवाद हो गया हालांकि ये महज अफवाह थी। वहीं बात करें रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की तो दोनों का रिश्ता लगभग 5 साल तक चला। साल 1976 में आई फिल्म दो अनजाने की शूटिंग के दौरान रेखा और अमिताभ के बीच करीबियां बढ़ी थीं। कहा जाता है कि दोनों का शादी करने का भी प्लान था लेकिन ये कहानी अधूरी रह गई। साल 1981 में फिल्म 'सिलसिला' के बाद ये रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+