'जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं', जब कंगना रनौत को जया बच्चन ने लगाई थी फटकार
कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस की फिल्म की रिलीज पोस्टपोर्न हो चुकी है। इस बीच कंगना जमकर बयानबाजी भी कर रही हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने जया बच्चन को लेकर बयान दिया कि उन्हें पैनिक अटैक आते हैं।
हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब कंगना और जया के बीच कैटफाइट देखने को मिली हो। एक ही इंडस्ट्री में रहते हुए समय-समय पर दोनों के बीच खूब बहसबाजी देखने को मिली है। एक दफा जया बच्चन कंगना पर बुरी तरह से भड़क उठी थीं। जया ने कंगना को खरी खोटी सुनाई थी।

मामला था सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा। जब कंगना रनौत ने एक्टर की मौत को लेकर पूरी इंडस्ट्री पर तमाम तरह के आरोप मढ़े थे। उस इंडस्ट्री पर, जिसकी कंगना खुद हिस्सा हैं। ऐसे में ये बात जया बच्चन को रास नहीं आई और एक्ट्रेस ने कंगना को लेकर कहा कि वे जिस थाली में खाती हैं, उसी में छेद करती हैं।
कंगना रनौत इसके बाद चुप नहीं बैठीं और उन्होंने जया बच्चन के बयान पर पलटवार कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि आखिर कौनसी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने। एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज़ और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हेरो के साथ सोने के बाद मैंने इस इंडस्ट्री को फेमिनिज्म सिखाया, थाली देश भक्ति नारीप्रधान फिल्मों से सजाई। ये मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं।
कंगना का ये बयान खूब सुर्खियों में रहा था। कंगना और जया बच्चन के बीच तीखी बहस कई बार पहले भी हो चुकी है। हालिया मामला जया बच्चन के सरनेम से जुड़ा हुआ है। जया बच्चन के नाम के साथ अमिताभ बच्चन का नाम लगाने वाले मामले को लेकर हाल ही में कंगना रनौत ने क्या कुछ कहा, जानिये...
दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में फीवर FM को दिये इंटरव्यू में कहा कि ये तो शर्म की बात है। आजकल फेमिनिज्म के नाम पर कुछ महिलाएं गलत डायरेक्शन में जा रही हैं। हमारी सोसायटी एरोगेंस की तरफ जा रही है, जोकि पूरी तरह से गलत है।












Click it and Unblock the Notifications