'क्या तुम्हारी क्लास में पढ़ती है वो?' जब बहू ऐश्वर्या की बात पर पैपराजी पर बुरी तरह भड़कीं जया बच्चन

ऐश्वर्या राय हाल ही में तब सुर्खियों में आ गईं, जब उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ संग उनकी तीखी बहस हो गई। जया बच्चन को उनके बोलने का अंदाज पसंद नहीं आया तो एक्ट्रेस ने काफी कुछ कह दिया। ऐसे में चलिये बात करते हैं उस वाकये की, जब एक्ट्रेस पैपराजी पर बुरी तरह से भड़क गई थीं।

जया बच्चन का जब भी पैपराजी से आमना सामना होता है तो वे अकसर काफी गुस्से में नजर आती हैं। कई बार जया को पैपराजी की क्लास लगाते भी देखा गया है। ऐसा ही एक मामला सुर्खियों में आया, जब ऐश्वर्या और जया बच्चन के बीच चीजें बिल्कुल ठीक थीं और दोनों सास-बहू अकसर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते थे।

Jaya Bachchan

एक दफा दोनों को साथ में पैपराजी ने स्पॉट किया तो पैपराजी ऐश्वर्या राय को देखने के बाद ऐश-ऐश चिल्लाने लगे। इतना सुनकर जया बच्चन गुस्से से आग बबूला हो गईं और उन्होंने पैपराजी की क्लास लगा दी। एक्ट्रेस ने कहा कि ऐश्वर्या क्या तुम्हारी क्लास में पढ़ती है? जो आप लोग उसे ऐश ऐश बुला रहे हैं।

बात है साल 2013 की, जब जया बच्चन सुभाष घई के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंची थीं। एक शख्स एक्ट्रेस के सामने ऐश्वर्या राय को लेकर सवाल करने लगा और उन्हें ऐश ऐश करके बुलाने लगा। ये बात सुनकर जया बच्चन अपना आपा खो बैठीं और उन्होंने कहा कि क्या ऐश ऐश लगा रखा है, वो तुम्हारी क्लास में पढ़ती थी क्या?

बताते चलें कि हाल ही में जया बच्चन तब सुर्खियों में आ गईं, जब राज्यपाल जगदीप धनखड़ संग उनकी तीखी नोक-झोंक हो गई। राज्यपाल पर एक्ट्रेस ने 'अस्वीकार्य' लहजे में बात करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल पर अनादर करने का भी आरोप लगाया। इस मसले को लेकर राज्यसभा में कई सारे सदस्यों ने वॉकआउट भी कर दिया।

जया बच्चन के आरोपों का जवाब देते हुए सभापति जगदीप धनखड़ ने आपत्ति जताते हुए कहा कि आप एक सेलिब्रिटी हो सकती हैं मगर आपको भी मर्यादा समझने की जरूरत है। इसपर काफी बवाल मच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+