सलमान खान को कब-कब मिल चुकी है धमकी? अब लॉरेंस के 'करीबी' के मैसेज से मच गया बवाल

Salman Khan Threats: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से सलमान खान खूब चर्चा में हैं। एक्टर को एक बार फिर धमकी भरे मैसेज के आने की खबर है। इस मैसेज को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के नंबर पर भेजा गया है। इसमें सलमान से मोटी रकम की मांग की गई है, जिससे समझौता हो जाए। ये पहली बार नहीं है जब सलमान को ऐसे धमकियां मिली हैं। चलिये जानते हैं भाईजान को कब-कब धमकी भरे मैसेज या फिर खत आए हैं।

जब हुई थी फायरिंग
14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। हालांकि तब इतना फर्क नहीं पड़ा था और सलमान खान इस घटना के बाद दुबई में नजर आए थे। मगर तब उनके साथ काफी हाई सिक्योरिटी भी दिखी थी।

Salman Khan

जब फार्म हाउस में घुसने की हुई कोशिश
साल 2024 की जनवरी की बात है, जब दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। तब सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस में कुछ लोगों ने घुसने की कोशिश की थी। उनके पास तब फर्जी आधार कार्ड मौजूद थी। हालांकि तब उन दोनों को सलमान खान का फैन बताया था।

जब एक्टर को आया धमकी भरा फोन
बताते चलें कि जब सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, ट्रेलर लॉन्च की रात ही मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में सलमान खान को लेकर धमकी भरा कॉल आया था। मगर तभी फोन करने वाले ने खुद को जोधपुर का गौरक्षक रॉकी भाई बताया था।

किसे मिली थी जान से मारने की धमकी?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2018 का समय था, जब सलमान खान को अवैध हथियार रखने के आरोपी के तौर पर बरी कर दिया था। तब रवि पुजारी नाम के डॉन की तरफ से एक्टर के एडवोकेट हस्तीमल सारस्वत को जान से मारने की धमकी मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+