जब ईशा देओल ने पति भरत तख्तानी को जड़ा था थप्पड़, पति ने की थी ऐसी हरकत, क्या इस वजह से हुए अलग?

Esha Deol Bharat Takhtani Divorce: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी से अलग हो चुकी हैं। कपल ने खुद अपने तलाक की जानकारी दी है। कपल के तलाक की खबर सुनकर फैंस हैरान हैं।

बता दें कि, ईशा देओल और भरत तख्तानी बचपन के दोस्त हैं। दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्मी थी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और फिर ये प्यार में बदल गई। इस प्रेम कहानी की शुरूआत एक टिश्यू पेपर से हुई थी जिसमें ईशा ने अपना नंबर लिखकर भरत को दिया। बस यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। इसके बाद साल 2012 में कपल ने शादी कर इस लव स्टोरी को अंजाम दिया। लेकिन एक बार गुस्से में ईशा ने भरत को तमाचा जड़ दिया था।

esha deol

दरअसल, ये बात उस वक्त की है जब वह दोनों कॉलेज में थे। उस वक्त दोनों की ज्यादा मुलाकात नहीं हो पाती थी केवल फोन पर ही बात होती थी। लेकिन एक बार जब दोनों एक दसरे से मिलने गए तो भरत तख्तानी ने उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की थी। ये देखकर ईशा देओल को गुस्सा आ गया और उन्होंने जोर का तमाचा जड़ दिया। एक्ट्रेस ने उन्हें हड़काया और फिर 10 साल तक एक दूसरे से बात तक नहीं की।

इसके बाद जब वह दोनों फिर से मिले तो भरत ने एक्ट्रेस की इजाजत लेकर उनका हाथ पकड़ा था ये देखकर उनको एक बार फिर भरत से प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इस रिश्ते से धर्मेंद्र और हेमा मालिनी काफी खुश और दोनों ने बिना देरी करे कपल की शादी करा दी।

बता दें कि, बीते कुछ दिनों से भरत तख्तानी और ईशा देओल के तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के अलग होने की वजह भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया जा रहा है। ये लड़की बेंगलुरू में रहती है। दोनों का पार्टी करते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ था। बता दें कि, ईशा और भरत की दो बेटियां भी हैं जिनका नाम राध्या और मिराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+